क्रिकेट

Hong Kong Sixes: क्‍या 2 दशक के खिताबी सूखे को खत्म कर पाएगा भारत, क्या है इस बार भारतीय टीम की असली ताकत

Hong Kong Sixes 2026: भारत ने हांगकांग सिक्‍सेस में अपना पहला और आखिरी खिताब 2005 में जीता था, तब टीम इंडिया इस खिताब का सूखा झेल रही है। लेकिन, इस बार भारतीय टीम की ताकत को देखते हुए यह सूखा खत्‍म होने की उम्‍मीद है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 3:04 PM IST
Hong Kong Sixes 2026
हांगकांग सिक्‍सेस 2026 खेलने पहुंचे भारतीय खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricketHK )

India in Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस में 1992 से लेकर अब कुल 21 सीजन खेले जा चुके, लेकिन भारत ने सिर्फ एक बार 2005 यह खिताब जीता है। इस तरह करीब दो दशक से भारत इस खिताब के सूखे को झेल रहा है। इस बार उम्‍मीद है कि भारतीय टीम सूखे को खत्‍म करने में सफल रहेगी, क्‍योंकि जब भारत ने यह खिताब जीता था, तब ऑलराउंडर रॉबिन सिंह टीम इंडिया के कप्‍तान थे और इस बार हरफनमौला क्रुणाल पंड्या के हाथ में टीम की कमान है। पंड्या की कप्तानी वाली इस टीम में इस बार ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी20 क्रिकेट में तेजी से रन बनाने और दबाव में अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। आइये एक नजर टीम इंडिया की असली ताकत पर डालते हैं।

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या

कप्तान क्रुणाल पंड्या टीम की सबसे महत्‍वपूर्ण कड़ी हैं। वह आवश्‍यकता पड़ने पर तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं और गेंदबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं। छह ओवर के इस टूर्नामेंट में वह बल्ले और गेंद दोनों से महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

शशांक सिंह और राहुल तेवतिया अच्‍छे फिनिशर

शशांक सिंह और राहुल तेवतिया भारत के लिए आखिरी कुछ गेंदों पर तेजी से रन बनाने का ऑप्‍शन देते हैं। टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाने जाने वाले दोनों खिलाड़ी इस फॉर्मेट में भी कुछ ही गेंदों में मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।

नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी अटैक के अगुवा

नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी भारतीय टीम को तेज शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं। ये दोनों ही बड़े शॉट मारने में माहिर हैं। टीम इंडिया को अगर शुरुआत में ही तेजी से रन बनाने हैं, तो इनकी दोनों की भूमिका अहम साबित होगी।

यॉर्कर में माहिर टी नटराजन

टी नटराजन भारतीय टीम प्रमुख ताकत में से एक हैं। वह अपनी यॉर्कर और बाएं हाथ की गेंदबाजी से अच्‍छे से अच्‍छे बल्लेबाजों की लय बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं। भले ही छह ओवर के फॉर्मेट में गेंदबाजों के पास गलती करने की गुंजाइश न हो, लेकिन वह काफी असरकारक हो सकते हैं।

कुलवंत खेजरोलिया का अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प

राजस्‍थान के मूल निवासी कुलवंत खेजरोलिया को भुवनेश्‍वर कुमार की जगह टीम में शामिल किया गया है। यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज टीम इंडिया को एक अतिरिक्‍त गेंदबाजी विकल्प देता है। वह विकेट निकालने में माहिर हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्‍छा खासा अनुभव भी है।

हांगकांग सिक्सेस 2026: भारत की पूरी टीम

क्र.खिलाड़ीभूमिका
1क्रुणाल पंड्या (कप्तान)ऑलराउंडर
2शशांक सिंहऑलराउंडर
3राहुल तेवतियाऑलराउंडर
4नीतीश राणाबल्लेबाज
5राहुल त्रिपाठीबल्लेबाज
6टी. नटराजनगेंदबाज
7कुलवंत खेजरोलियागेंदबाज

हांगकांग सिक्सेस: विजेता और उपविजेता की पूरी लिस्ट

टीमचैंपियन बनने के सालउपविजेता बनने के सालकुल खिताब
पाकिस्तान1992, 1997, 2001, 2002, 2011, 20252003, 2006, 2010, 2012, 2017, 20246
इंग्लैंड1993, 1994, 2003, 2004, 20081995, 1997, 2002, 20115
दक्षिण अफ्रीका1995, 2006, 2009, 2012, 201720015
श्रीलंका2007, 20241993, 20042
भारत20051992, 19961
ऑस्ट्रेलिया20101994, 20081
वेस्टइंडीज199620051
ऑल स्टार्स—20070
हांगकांग—20090
कुवैत—20250
Updated on:
29 Oct 2026, 3:04 PM IST
Published on: