क्रिकेट

भारतीय टीम को टी20 में मिलेगा नया कोच, जानें कब होगा नाम का ऐलान!

आस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद टी20 क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के स्थान पर नया कोच नियुक्त करने की मांग तेज हो गई है। बताया जा रहा है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी टी20 फॉर्मेट के लिए अलग कोच बनाने के पक्ष में है। सूत्र के हवाले से खबर है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नए कोचिंग सेटअप का जल्द ऐलान किया जा सकता है।

2 min read
भारतीय टीम को टी20 में मिलेगा नया कोच।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की हार के बाद से राहुल द्रविड़ को हटाकर टीम इंडिया का नया कोच बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। वहीं, बीसीसीआई की तरफ से भी इसके संकेत दिए गए हैं। टीम इंडिया फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के बाद श्रीलंका की टीम जनवरी में भारत के दौरे पर आएगी। यहां टीम इंडिया श्रीलंका के साथ टी20 क्रिकेट खेलेगी। इस दौरान भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खबर आ रही है कि इससे पहले टीम इंडिया को टी20 क्रिकेट में नया कोच मिल जाएगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। माना जा रहा है टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का कोच उसे ही बनाया जाएगा, जिसको टी20 इंटरनेशनल मैच का अधिक अनुभव होगा।

भारतीय टीम का इस महीने कोई टी20 मैच नहीं है। अगले साल की शुरुआत में ही भारत टी20 इंटरनेशनल में नए चेहरों के साथ आगाज करेगी। फिलहाल टी20 के कोच की जिम्मेदारी भी राहुल द्रविड़ के कंधों पर है। द्रविड़ तीनों फॉर्मेट में कोच हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज में एक बार फिर हार्दिक पांड्या टी20 कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। साथ ही टी20 का कोच भी नया होगा। कहा जा रहा है कि राहुल द्रविड़ वन डे और टेस्ट टीम के कोच होंगे तो टी20 टीम के कोच की जिम्मेदारी किसी और मिलेगी।

नई सेलेक्शन कमेटी के गठन के बाद होंगे कई बड़े बदलाव

बता दें कि दिसंबर में ही बीसीसीआई नई सेलेक्शन कमेटी का चयन कर लेगा। बीसीसीआई ने सेलेक्टर्स के चयन के लिए सीएसी भी गठित कर दी है। जल्द ही नई सेलेक्शन कमेटी की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। नई सेलेक्शन कमेटी के गठन के बाद टीम इंडिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़े -वर्ल्ड कप में धवन-राहुल नहीं, ये खिलाड़ी रोहित संग करेगा ओपनिंग

2024 के वर्ल्ड की तैयारियां अगले माह से

श्रीलंका सीरीज से ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुट जाएगी, क्योंकि अब उसमें करीब डेढ़ साल का ही समय शेष है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई आईपीएल टीमों के कोच से ही किसी ऐसे दिग्गज को चुने, जिसने खुद भी टी20 इंटरनेशनल खेला हो और आईपीएल में उनकी टीम अच्छा खेल रही हो।

यह भी पढ़े - बुमराह के पास कभी जूते और टी-शर्ट खरीदने के भी नहीं थे पैसे, आज हैं...

Published on:
06 Dec 2022 03:01 pm
Also Read
View All