क्रिकेट

14 साल पहले जिसे दिया था अवॉर्ड, अब उसी की अगुआई में हुई नेहरा की विदाई, आंखों को नम कर देंगी ये तस्वीरें

आशीष नेहरा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंत जीत के साथ किया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से मात देते हुए नेहरा को विजयी विदाई दी है
2 min read
Nov 02, 2017
Newra farewell

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी 20 मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में खेला गया। जिसे भारत ने 53 रनों से जीत लिया और 3 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। वहीं आशीष नेहरा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंत जीत के साथ किया है। नेहरा के घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी-20 मैच में 53 रनों से मात देते हुए नेहरा को विजयी विदाई दी है। इस दौरान नेहरा की शानदार फेयवेल हुई और कैमरे में कुछ यादगार तस्वीरों को कैद किया गया।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के सम्मान में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक छोर को बुधवार को आशीष नेहरा एंड का नाम दे दिया। हालांकि अपने आखिरी मैच में नेहरा विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने आखिरी मैच में चार ओवरों में 27 रन दिए।

नेहरा से पहले मैदान से संन्यास लेने वाले आखिरी भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना 200वां ट्रेस्ट खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। मैदान से संन्यास लेने की उपलब्धि राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी हासिल नहीं कर पाए थे। लेकिन नेहरा को यह दुर्लभ अवसर मिल गया कि वह मैदान से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहे।

नेहरा जब मैच की आखिरी गेंद फेंकने जा रहे थे तभी एक प्रशंसक मैदान में घुस आया और उसने नेहरा के पांव भी छुए। इस दौरान पूरा स्टेडियम नेहरा-नेहरा की आवाज से गूंज रहा था। दर्शकों ने इस दौरान अपने मोबाइल की लाइट्स भी जलाए रखीं।

मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली की आगुआई में टीम ने मैच से पहले उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच के बाद DDCA ने भी आशीष नेहरा को मैदान पर सम्मानित किया।

Published on:
02 Nov 2017 08:49 am
Also Read
View All
IND vs ENG 2nd T20: 4 महीने बाद भी भारतीय गेंदबाजों को नहीं मिला जैकब बेथेल का तोड़, अकेले छीन लिया टीम इंडिया से मैच

ENG vs IND: इंग्लैंड ने दूसरे T20 मैच में भारत को हराकर सीरीज़ में बनाई 1-0 की बढ़त, जैकब बेथल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

IND vs ENG 2nd T20: अक्षर पटेल ने मैनचेस्टर में रचा इतिहास, विकेटों का शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने

Eng vs Ind 2nd T20I: डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने जड़े सिर्फ 2 छक्के, ईशान-अभिषेक फिफ्टी से चूके, भारत ने रखा 191 रन का लक्ष्य

वैभव सूर्यवंशी ऐतिहासिक डेब्यू, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, साल-दर-साल तोड़े ये कीर्तिमान