क्रिकेट

IND vs PAK Final: एशिया कप जीते, लेकिन नहीं ली ट्रॉफी, पाकिस्तान के साथ PCB चीफ मोहसिन नकवी की घनघोर बेइज्जती

India refuse to accept trophy: भारतीय टीम पाकिस्‍तान को पांच विकेट से रौंदते हुए एशिया कप 2025 की विजेता बन गई, लेकिन उसने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस तरह भारत को ट्रॉफी सौंपने के लिए बेताब मोहसिन नकवी और पाकिस्‍तान की घनघोर बेइज्‍जती हुई।
2 min read
Sep 29, 2025
Team India
एशिया कप 2025 जीतने के बाद बिना ट्रॉफी के जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

India refuse to accept trophy from PCB Chief Mohsin Naqvi: भारत ने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्‍तान के खिलाफ पांच विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है। इसके बाद टीम इंडिया ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। करीब 45 देरी से शुरु हुए प्रजेंटेशन में फैंस को जबरदस्‍त ड्रामा देखने को मिला। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा हार के कारण और अपने प्‍लेयर्स को जिम्‍मेदार ठहराते नजर आए, लेकिन भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव समेत पूरी टीम ने प्रजेंटेशन से दूरी बनाए रखी। मैच से पहले ट्रॉफी सौंपने को लेकर उत्‍साहित और राजनीतिक बयानबाजी देने वाले मोहसिन नकवी और पाकिस्‍तान की घनघोर बेइज्‍जती हुई।

भारतीय दर्शकों ने की नकवी की हूटिंग

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी टीम ड्रेसिंग रूम में इंतजाार कर रही थी, जबकि मोहसिन नकवी को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। इससे पुरुस्‍कार वितरण समारोह में करीबी 45 मिनट की देरी हुई। आखिरकार, जब नकवी मंच पर पहुंचे तो भारतीय दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। यह बात बिलकुल सही भी लग रही थी, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने एआई-जनरेटेड एक वीडियो ट्वीट किया था, जो बेहद घटिया था। काफी देर की देरी के बाद जब पुरस्कार वितरण समारोह रात के 1 बजे के बाद शुरू हुआ तो पाकिस्तानी टीम ने पुरस्कार तो ले लिए, लेकिन यह भी साफ़ हो गया कि विजेता भारतीय टीम किसी भी हाल में मो‍हसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी। 

सूर्या ने किया रोहित शर्मा का एक्‍शन

भारतीय टीम बिना मेडल या ट्रॉफी के कैमरों के सामने पोज देती जरूर नजर आई। रोहित के 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद जिस तरह से जय शाह से ट्रॉफी लेने मंच पर पहुंचे थे, उसी तरह कैमरे के सामने सूर्यकुमार यादव भी धीमी चाल चलते और फिर कैमरों के सामने पोज़ देते हुए ट्रॉफी उठाने का एक्‍शन करते दिखे। दरअसल, ये प्‍लान अर्शदीप और हार्दिक ने बनाया था।

...और इस तरह समाप्‍त हुआ पुरस्‍कार वितरण समारोह

वहीं, प्रजेंटेशन के दौरान ऐसी खबरें भी आईं कि भारत अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल ज़रूनी से ट्रॉफी ग्रहण करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अंत में साइमन डूल ने बताया कि एशियाई क्रिकेट परिषद की ओर से सूचना दी गई है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज रात अपने पुरस्कार नहीं ले पाएगी। सूर्यकुमार यादव का कोई साक्षात्कार या ट्रॉफी नहीं सौंपी जाएगी।

Updated on:
29 Sept 2025 07:16 am
Published on:
29 Sept 2025 07:16 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला