क्रिकेट

IND vs SA 2nd T20: साउथ अफ्रीका को हराने में ये 3 खिलाड़ी करेंगे भारत की मदद

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत 7 विकेट से हार गया था। अब दूसरे मुकाबले में भारत को जीत के लिए इन 3 खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें होंगी

3 min read
Jun 11, 2022
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया।

IND vs SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind vs sa) के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज जारी है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कल शाम 7 बजे कटक के बाराबती स्टेडियम (Barabati Staduim, Cuttack) में दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने मेजबानों को 7 विकेट से एकतरफा अंदाज में हराया था। इस मुकाबले में भारत की गेंदबाजी पर प्रश्नचिन्ह खड़े हुए थे। तो वहीं साउथ अफ्रीका ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की, खासकर डेविड मिलर और डूसेन ने। अब कल शुरू होने जा रहे दूसरे मुकाबले में भारत को इन तीन खिलाड़ियों से काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी जो साउथ अफ्रीका को हराने में भारत की मदद करेंगे

3) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या कमाल (Hardik Pandya) की फॉर्म में दिखे, इस सीजन उन्होंने गेंद और बल्ले से धमाल मचाते हुए अपनी कप्तानी में पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) को आईपीएल खिताब जितवा दिया। IPL 2022 में हार्दिक पांड्या ने 44.27 की बेहतरीन औसत से 487 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रनों का अच्छा कैमियो खेला। जिसकी बदौलत भारत 200 से ज्यादा रनों का स्कोर बना पाई। हालांकि गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या काफी महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने 1 ओवर में 18 रन खर्चे। अब भारत को दूसरे टी-20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीदें होंगी और वह गेंद और बल्ले से टीम को यह मैच जरूर जिताना चाहेंगे।

2) ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

ऋषभ पंत के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी, पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कप्तानी करते हुए उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन पहले मुकाबले में उन्होंने 16 गेंदों में 29 रनों की एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में टीम को उन्हें उनसे ना सिर्फ कप्तानी से बल्कि बल्ले से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिससे वह टीम को जिताने में मदद कर सकें।

1) युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

पहले मुकाबले में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) दिल्ली की सपाट पिच पर तुरुप का इक्का साबित हो सकते थे लेकिन ऋषभ पंत के खराब फैसलों के कारण वह मात्र 2 ओवर ही डाल सके। आईपीएल 2022 की बात करें तो वह 27 विकेट लेकर टेबल टॉप रहे और पर्पल कैप भी अपने नाम की। वहीं कटक में चहल ने जब आखिरी मुकाबला खेला था, तब उन्होंने अपने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके थे। तो चहल अगर अपने इस प्रदर्शन को दोहराने में कामयाब रहते हैं तो साउथ अफ्रीका को हारने से कोई नहीं रोक सकता।

Updated on:
11 Jun 2022 05:44 pm
Published on:
11 Jun 2022 05:43 pm
Also Read
View All