1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: अर्शदीप या उमरान किसे मिलेगा मौका, दूसरे T20 मुकाबले में हों सकते हैं ये बदलाव, कुछ ऐसी दिखेगी Team India

इस समय पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर है सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया अब दूसरे होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 11 Jun 2022, 4:45 PM IST

Umran Malik and Arshdeep Singh

Umran Malik and Arshdeep Singh

Ind vs Sa 2nd t20 match preview: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बारामती स्टेडियम (Cuttack, Barabati Stadium) में खेला जाएगा। गौरतलब है कि पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 212 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने रखा, फिर भी साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 7 विकेट से एकतरफा अंदाज में हरा दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर और डूसेन ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं भारतीय गेंदबाजों से इस मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नही किया। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत पर भी सवाल उठे। लेकिन कल होने वाले इस मैच से पहले भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती है, तो कल कैसी दिखेगी भारतीय टीम आइए आपको बताते हैं

ये भी पढ़ें - Top 5 तेज गेंदबाज जिनका क्रिकेट करियर रहा सबसे लंबा

हो सकतें है ये बड़े बदलाव -

सीरीज शुरू होने से पहले पेपर पर भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही थी। हालांकि केएल राहुल के चोटिल होने के बाद टीम को झटका जरूर लगा। पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी की इसके अलावा हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत भी फॉर्म में हैं। लेकिन गेंदबाजों ने निराश किया है। इस लिहाज से दूसरे टी-20 मुकाबले में गेंदबाजी में टीम मैनेजमेंट एक दो बदलाव कर सकता है। अब देखना होगा कि उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह में से किसे मौका मिलता है। बता दें कि दोनों ने ही आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी टॉप ऑर्डर से लेकर ऑलराउंडर तक में कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। जबकि गेंदबाजी में आवेश खान बाहर हो सकते हैं उनकी जगह अर्शदीप या उमरान को मौका मिल सकता है

कुछ ऐसी दिख सकती है भारतीय टीम -

ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ (पंत कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक/अर्शदीप सिंह

क्या कहते हैं आंकड़े -

कटक के बाराबती मैदान में जब आखिरी बार दोनों टीमें भिड़ी थी तो टीम इंडिया मात्र 92 रनों पर ऑल आउट हो गई थी और इस मैच में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नहीं है फर्स्ट इनिंग का औसत स्कोर 136 है। कोई भी टीम गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

ये भी पढ़ें - Top 5 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छ'क्का लगाकर की पारी की शुरुआत