30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Top 5 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छ’क्का लगाकर की पारी की शुरुआत

क्रिकेट की शुरुआत टेस्ट फॉर्मेट में हुई थी तब से लेकर अब तक ना जाने कितने ही टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कुछ ही बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपनी पारी की शुरुआत छ'क्का लगाकर की है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 10 Jun 2022, 8:31 PM IST

sunil_ambris.jpg

Westindies Cricketer Sunil Ambris

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि क्रिकेट की शुरुआत टेस्ट फॉर्मेट में हुई थी और पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ था। क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह टेस्ट मैच खेले दोस्तों बता दें कि टेस्ट मैच में रन बनाना आसान नहीं होता, क्योंकि इसमें तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज ही सफल हो पाता है। साथ ही कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में जो बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करता है वह क्रिकेट के अन्य फॉर्मेट जैसे वनडे और टी-20 में भी शानदार प्रदर्शन करता है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको टेस्ट क्रिकेट के ऐसे टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी पारी की शुरुआत छ'क्का लगाकर की

ये भी पढ़ें - David Miller Networth: जानें 33 साल के डेविड मिलर कितनी संपत्ति के हैं मालिक

1) सुनील अम्ब्रिस (Sunil Ambris)

वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेलने वाले सुनील अम्ब्रिस (Sunil Ambris) ने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत छ'क्का लगाकर की थी। बता दें कि साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सुनील ने दूसरी पारी में छ'क्का जड़कर अपना खाता खोला था।

2) डेल रिचर्ड्स (Dale Richards)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही पूर्व बल्लेबाज डेल रिचर्ड्स हैं जिन्होंने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ एक घरेलू टेस्ट सीरीज में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच में अपनी पारी की शुरुआत छ'क्का जड़कर की थी।

3) धनंजय दी सिल्वा (Dhananjaya de Silva)

हमारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) आते हैं। गौरतलब है कि धनंजय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2016 में टेस्ट डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए छ'क्का जड़कर अपनी पारी की शुरुआत की थी।

4) कमरुल इस्लाम (Kamrul Islam)

चौथे नंबर पर इस लिस्ट में बांग्लादेश क्रिकेटर कमरुल इस्लाम आते हैं जिन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए अपनी पारी की शुरुआत छ'क्का लगाकर की थी।


5) ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आते हैं। जिन्होंने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। नॉटिंघम मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपनी पारी की शुरुआत छ'क्का जड़कर की थी, बता दें कि उनके इस शॉट की क्रिकेट जगत में काफी चर्चा भी हुई थी