30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

David Miller Networth: जानें 33 साल के डेविड मिलर कितनी संपत्ति के हैं मालिक

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस आर्टिकल में जानी है वह कितने करोड़ के मालिक हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 10 Jun 2022, 7:34 PM IST

david_miller_t20.jpg

David miller

David Miller Networth: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) आज 33 साल के हो गए हैं। यह साल उनके लिए काफी ज्यादा शानदार रहा है आईपीएल 2022 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया (David Miller in IPL 2022) यह यह सीजन अब तक खेले गए उनके सभी आईपीएल सीजनों में सबसे बढ़िया रहा। 'किलर-मिलर' के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने अपना यह टैग वापस हासिल किया। वहीं इन दिनों वह भारत के खिलाफ T20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि डेविड मिलर ने मई 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे डेब्यू (David Miller Debue) किया था

ये भी पढ़ें - IND vs SA 1st T20: Shreyas Iyer की वो गलती, जिससे भारत हार गया मैच

इतनी संपत्ति के मालिक हैं डेविड मिलर -

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेविड मिलर की कुल संपत्ति 11 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपए में 83.5 करोड रुपए है। डेविड मिलर की आय का साधन विज्ञापन, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट है। गौरतलब है कि डेविड मिलर ने आईपीएल के 2011 से लेकर 2021 तक लगभग 58 करोड़ रुपए की आय अर्जित की थी। इसके अलावा IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) ने उन्हें तीन करोड़ की भारी रकम में खरीदा था। इसके अलावा वह कई स्पोर्ट्स कंपनी के विज्ञापनो से भी पैसा कमाते हैं।

IPL 2022 में किया कमला का प्रदर्शन -

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में डेविड मिलर ने तूफानी अंदाज में 31 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को बहुमूल्य जीत दिलाने में योगदान किया। वहीं उनके आईपीएल 2022 के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 16 मैच खेलते हुए 68.71 के औसत से 481 रन बनाए। इस सीजन 94* रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। जबकि उन्होंने 142.72 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, साथ ही इस सीजन वह दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें - IND vs SA 1st T20: रस्सी वैन डेर डुसेन को न खिलाने से हारी थी राजस्थान रॉयल्स IPL फाइनल, अब भारत के खिलाफ बना खलनायक