क्रिकेट

3 गेंदबाज जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ सकते हैं

टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम है। टेस्ट क्रिकेट में मुरलीधरन ने 800 विकेट झटके हैं, इस आर्टिकल में जानिए उनके इस रिकॉर्ड को कौन तोड़ सकता है
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2022, 3:59 PM IST
muttiah_muralitharan_news.jpg
Muttiah Muralitharan

विश्व क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन एक दिग्गज गेंदबाज रहे हैं। वह क्रिकेट के टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट (800) लेने वाले गेंदबाज हैं। वह विश्व के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल थे, जिनकी गेंदबाजी को आसानी से कोई भी बल्लेबाज पढ़ नहीं सकता था। मुरली की गेंदे इस कदर, उनके इशारों पर नाचतीं थी कि बल्लेबाज आश्चर्यचकित रह जाते थे। इसलिए यह गेंदबाजी में काफी किफायती साबित होते थे। लेकिन इस आर्टिकल में जानिए मुथैया मुरलीधरन द्वारा लिए गए टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड 800 विकेटों को कौन से गेंदबाज तोड़ सकते हैं

1) जेम्स एंडरसन (James Anderson)

इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) मौजूद है। उन्होंने अभी तक 171 टेस्ट मैच खेलें है और उनकी उम्र मात्र 39 साल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन जिस प्रकार से विकेट निकाल रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वह है जल्द ही इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन के नाम 650 विकेट दर्ज हैं।

2) स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन के ही साथी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) मौजूद है। स्टुअर्ट ने इंग्लैंड के लिए 153 टेस्ट मैच खेले हैं, वही इतने ही मैचों में 544 विकेट अपने नाम किए हैं। स्टुअर्ट की उम्र मात्र 35 साल है। अगर वह अपनी फिटनेस को मेंटेन रखते हैं तो वह भविष्य में मुरलीधरन द्वारा लिए गए 800 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

3) रविंद्रचरन अश्विन (Ravindracharan ashwin)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविंद्रचरन अश्विन ( Ravindracharan ashwin) आते हैं। अश्विन ने अभी मात्र 86 टेस्ट मैच ही खेले हैं और इस दौरान वह 442 विकेट निकाल चुके हैं। वह अभी भी भारत के लिए टेस्ट मैच में एक्टिव है, जिसे देख कर लग रहा है कि अगर वह 5 साल भारत के लिए और टेस्ट क्रिकेट खेल लेते हैं तो वह है मुरलीधरन के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

Updated on:
14 Jun 2022, 3:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े