क्रिकेट

विशेषः क्रिकेट इतिहास में बेहद खास है आज का दिन

विशेषः क्रिकेट के इतिहास में आज के दिन से जुड़ी हैं ये तीन खास यादें

less than 1 minute read
Nov 10, 2019
west_indies_cricket_team_played_first_match_ever_in_india_in_1948.jpeg

नई दिल्ली। क्रिकेट की रोमांचकता और खूबसूरती इसी बात में है कि कब कौनसा रिकॉर्ड बन जाए या टूट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। कई बार नीरस से दिख रहे मैच में एकएका रोमांच पैदा हो जाता है। एक-एक गेंद पर फैंस की धड़कन का ऊपर-नीचे होना आम बात है।

इस लोकप्रिय के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्रिकेट इतिहास में आज का दिन तीन बड़ी-बड़ी चीजों के लिए याद रखा जाता है। आज के दिन की पहली याद जुड़ी है 1948 की। आज ही के दिन ठीक 71 साल पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। खास बात ये है कि यह मैच भारत के खिलाफ दिल्ली में खेला गया था।

इसी तरह आज के दिन की दूसरी याद जुड़ी है 1991 की। आज ही के दिन 28 साल पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अपना पहला इंटरनेशनल वनडे मैच खेला था। खास बात ये है कि ये मैच भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत के कोलकाता में खेला गया था।

इसके अलावा आज ही के दिन साल 2000 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। यहां भी खास बात ये है कि ये मैच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ही खेला गया था। बस ये मैच भारत में नहीं बल्कि बांग्लादेश के ढाका में खेला गया था।

तो हुआ ना आज का दिन क्रिकेट के इतिहास में कुछ खास...

Updated on:
10 Nov 2019 04:38 pm
Published on:
10 Nov 2019 04:33 pm
Also Read
View All
IND vs PAK: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारती फुलमाली को मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Ban W vs Ned W: बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड को 6 विकेट से रौंदकर एजबेस्‍टन में रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंची

पाकिस्‍तान की कप्तान फातिमा सना के आंकड़े हैं दमदार, लीडरशिप में हुईं ज्यादा खतरनाक

रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत