क्रिकेट

IND vs NZ: तिलक वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, एक झटके में दुनिया के सभी दिग्गजों को छोड़ा पीछे

NZ vs IND 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है, जिसमें शुरुआती दौर में भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड पर हावी नजर आ रही है। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने बैक-टू-बैक दो कैच पकड़कर इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 1:42 PM IST
NZ vs IND 2nd T20I, Tilak Varma,
भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

New Zealand vs India 2nd T20I: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के बाद भारत शनिवार को फिर क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दूसरा मुकाबला खेल रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहद ही कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने 5.2 ओवर में 41 के स्‍कोर पर मेजबान टीम के तीन बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेज दिय है। टिम सेफर्ट को जहां अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को भुवनेश्‍वर कुमार ने और फिन एलेन को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया। वहीं, तिलक वर्मा ने सेफर्ट और मिचेल के कैच पकड़कर एक बड़ा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

तिलक वर्मा बने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

बता दें कि इस मैच से पहले तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले फील्‍डर की सूची में 24 कैच के साथ यूएई के मुहम्‍मद वसीम के संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर थे। टिम सेफर्ट का कैच लेते ही उन्‍होंने वसीम को पीछे छोड़ा इसके बाद डेरिल मिचेल का कैच लपकते ही उन्‍होंने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले इंडोनेसिया के डैनिलसन हावो को भी पछाड़ दिया। अब टी20 इंटरनेशनल में तिलक एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले फील्‍डर की लिस्‍ट शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर

रैंकखिलाड़ीटीमसालकैच
1तिलक वर्माभारत202626
2डैनिल्सन हावेइंडोनेशिया202525
3मुहम्मद वसीमयूएई202424
4शार्विन मुनियांडीमलेशिया202521
5ब्रायन मसाबायुगांडा202320
5तंजिद हसनबांग्लादेश202520

एक नजर मैच पर

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने अपना पहला विकेट महज 9 के स्‍कोर पर टिम सेफर्ट (7) के रूप में गंवा दिया। इसके बाद 18 के स्‍कोर पर डेरिल मिचेल (16) भी पवेलियन लौट गए। फिर 5.2 ओवर में कीवी टीम को तीसरा बड़ा झटका 41 के स्‍कोर पर फिन एलेन (6) के रूप में लगा। खबर लिखे जाने तक न्‍यूजीलैंड की टीम 14.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर खेल रही थी।

Updated on:
24 Oct 2026, 1:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
PAK vs ENG: पाकिस्तान ODI ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचेगा या इंग्लैंड की उम्मीदें रहेंगी बरकरार?

NZ vs IND: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग 11 में 2 फेरबदल, लंबे समय बाद वैभव सूर्यवंशी की वापसी

भारतीय बल्‍लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कराई मिट्टी पलीद, जहां 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया, वहां न्‍यूजीलैंड ने बिना विकेट पार किया टोटल

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 सीजन से कीरोन पोलार्ड को किया प्रमोट, सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी

वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 के लिए भारतीय प्‍लेइंग इलेवन में हुए शामिल, तो संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा कौन बनेगा ओपनिंग पार्टनर?