क्रिकेट

India A vs Nepal: तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने ठोके शतक, भारत-ए ने नेपाल को दिया विशाल लक्ष्य

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के चौथे मुकाबले में भारत-ए और नेपाल की टीमें आमने-सामने हैं। नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 8:07 PM IST
ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026
भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा। (Photo- ANI)

ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 का चौथा मुकाबला भारत-ए और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। भारत-ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 332 रन बनाए और नेपाल के सामने 333 रनों का लक्ष्य रखा। नेपाल ने भारत-ए के खिलाफ टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक वर्मा, आयुष बदोनी और फिर वैभव सूर्यवंशी जल्द आउट हो गए। अभिषेक वर्मा जहां 13 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए, वहीं आयुष बदोनी 7 गेंद में 2 रन बनाकर चलते बने।

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के बीच हुई 206 रन की साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। दोनों नेपाल के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। नतीजन, दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 191 गेंद में 206 रन की साझेदारी की। दोनों की यह साझेदारी 42.2वें ओवर में टूटी। कुमार कुशाग्र 102 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्के संग 117 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान तिलक वर्मा 113 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के संग 107 रन बनाकर आउट हुए।

सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 36 रन बनाए

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के आउट होने के बाद सूर्यांश शेडगे को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों में नाबाद 36 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने 9 रन और शहबाज अहमद ने 8 रन का योगदान दिया। हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 1-1 रन बनाए।

ललित राजबंशी और संदीप लामिछाने ने झटके 3-3 विकेट

भारत-ए के खिलाफ ललित राजबंशी ने संदीप लामिछाने ने शानदार बॉलिंग की। ललित राजबंशी ने 10 ओवर में 61 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं कप्तान संदीप लामिछाने ने 10 ओवर में 61 रन देकर 3 विकेट चटकाए। संदीप लामिछाने ने 49वें ओवर में लगातार 2 विकेट लिए। उन्होंने पहले शहाबाज अहमद को कैच एंड बोल्ड कराया। अगली गेंद पर विपराज निगम को आउट किया। नंदन यादव ने 9 ओवर में 49 रन देकर 2 सफलता अर्जीत की। पवन सर्राफ ने 8 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लिया।

Updated on:
20 Nov 2026, 8:07 PM IST
Published on: