क्रिकेट

Duleep Trophy 2026 के लिए तिलक वर्मा बने साउथ जोन के कप्तान, जानें किस-किसको मिली टीम में जगह

South Zone Team for Duleep Trophy 2026: दिलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम का भी ऐलान कर दिया गया है। घोषित की गई 15 सदस्‍यीय टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है। जबकि रिकी भुई को उनका डिप्‍टी बनाया गया है।
less than 1 minute read
Aug 02, 2026
Tilak Varma, Duleep Trophy 2026,
भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy: भारत के टी20 इंटरनेशनल उप-कप्‍तान तिलक वर्मा को रविवार को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए 15 सदस्‍यीय वाली साउथ जोन टीम का कप्‍तान बनाया गया। यह ट्रॉफी 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेली जाएगी। आंध्र के बल्‍लेबाज रिकी भुई का टीम का उपकप्‍तान बनाया गया है। जबकि आंध्र के अनुभवी लेवल 2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को टीम का हेड कोच बनाया गया है।

साउथ जोन स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्‍तान), रिकी भुई (उप-कप्‍तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, केएम हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीसन (विकेट कीपर), करुण नायर, तनय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, केसाई तेजा, टी विजय, विद्वत कवरप्पा, अमन खान, और एमडी निदेश।

खबर अपडेट हो रही है…