क्रिकेट

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ 130 के औसत से रन बनाता है यह भारतीय बल्लेबाज, क्या इस बार भी दिखेगा जलवा?

तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अबतक तीन मुक़ाबले खेले हैं। ये तीनों मुक़ाबले एशिया कप 2025 में खेले गए थे। उन्होंने इन तीन पारियों में दो बार नॉटआउट रहते हुए 130 के औसत से 130 रन बनाए हैं।

2 min read
Feb 13, 2026
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का नजारा। (Photo-IANS)

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का 27वां मुकाबला गत चैंपियन भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाएगा। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला यह हाई-वोल्टेज क्लैश क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बन चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत में पाकिस्तान ने भारत से भिड़ंत से इनकार कर दिया था, लेकिन आईसीसी, दोनों बोर्डों के बीच लंबी बातचीत के बाद अब हाई वोल्टेज मुक़ाबला रविवार को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्यकुमार ने बताया कब होगी उनकी वापसी

पाकिस्तान के खिलाफ जमकर चलता है तिलक वर्मा का बल्ला

इस मैच में ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी पहली बार टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे, जिससे टक्कर और भी रोमांचक लग रही है। लेकिन टीम इंडिया में एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसका पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार है। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, और ये तीनों एशिया कप 2025 में ही खेले गए थे। इन पारियों में तिलक दो बार नॉटआउट रहे और 130 के शानदार औसत से कुल 130 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 69* रहा, जो एशिया कप के फाइनल में आया था, जिसमें उन्होंने भारत को दबाव भरी स्थिति से निकालकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब दिलाया।

तिलक ने टीम को मुश्किल से निकाला

उस फाइनल में भारत 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20/3 पर लड़खड़ा गया था, लेकिन तिलक ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन ठोककर मैच को पलट दिया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.18 का रहा, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। कुल मिलाकर पाकिस्तान के खिलाफ उनके तीन मैचों में स्ट्राइक रेट 126.21 रहा है।

कोलंबो की पिच और हालात को देखते हुए, जहां स्पिन और धीमी गेंदें अहम भूमिका निभा सकती हैं, तिलक जैसे मध्यक्रम के खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं। पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने भारत की बल्लेबाजी की कमर तोड़ने की कोशिश होगी, लेकिन तिलक का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि वे ऐसे मौकों पर चमकते हैं।

संजू सैमसन करेंगे सलामी बल्लेबाजी

इस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खेलने की उम्मीदें कम हैं। ऐसे में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी करते हुए नज़र आएंगे। नामीबिया के खिलाफ भी संजू ने ही पारी की शुरुआत की थी और ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 8 गेंद पर 22 रन बनाए थे। हालांकि वे अपने इस स्टार्ट को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाये।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: फॉर्म और आत्मविश्वास की कमी के चलते फुटवर्क की उलझन में फंसे संजू सैमसन, समझें कहां हो रही उनसे गलती

Updated on:
13 Feb 2026 10:01 am
Published on:
13 Feb 2026 10:00 am
Also Read
View All
T20 World Cup 2026: फॉर्म और आत्मविश्वास की कमी के चलते फुटवर्क की उलझन में फंसे संजू सैमसन, समझें कहां हो रही उनसे गलती

T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने मारा टी20 विश्व कप का सबसे लंबा छक्का, हार्दिक पंड्या ने अगली गेंद पर तोड़ा रिकॉर्ड, देखें Video

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्यकुमार ने बताया कब होगी उनकी वापसी

‘पाकिस्तान मैदान पर आएगा तो रगड़ दिया जाएगा, बहुत नखरे कर रहा था,’ भारत-पाक मैच से पहले शाहनवाज हुसैन की खरी-खरी

भारत ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, पाकिस्तान मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन आया सामने

अगली खबर