
TMC MP Kirti Azad on Indian Women's Team: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने भारतीय महिला टीम को शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि हमारी महिला क्रिकेट टीम बहुत अच्छी और खिलाड़ी बहुत टैलेंटेड हैं। उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड कप जीता है। वह जिस तरह वे आत्मविश्वास के साथ खेलती हैं, उसी तरह आगे भी अच्छा परफॉर्म करती रहेंगी। पूरे देश की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वे जीतती रहेंगी और देश के लिए और भी जीतें लाएंगी।
भारतीय महिला टीम आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 25 जून को अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगी। वह पुरुष या महिला क्रिकेट में 200 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। उनके नाम फिलहाल 196 टी20 इंटरनेशनल मैच हैं।
हरमनप्रीत कौर रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करेंगी। इस मैच में उतरते वह 10वां विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। इस तरह वह उन 7 खिलाड़ियों के एलीट ग्रुप में शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआत से ही हर एडिशन में हिस्सा लिया है, जिसमें वह एलिस पेरी, चमारी अथापट्टू, मेरिजान कैप, स्टेफनी टेलर, सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स शामिल हैं।
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास इस टी20 वर्ल्ड कप में 200 T20 इंटरनेशनल विकेट के माइलस्टोन तक पहुंचने का सुनहरा मौका होगा। उनके नाम पहले ही ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट को पीछे छोड़कर विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। फिलहाल उनके नाम 152 टी20 इंटरनेशन विकेट दर्ज हैं। वह ग्लोबल टूर्नामेंट में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में से हैं।
वैसे तो इस वर्ल्ड कप में निजी तौर पर कई रिकॉर्ड बनने वाले हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम अपना पहला विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीत पाएगी। भारत ने टूर्नामेंट के हर एडिशन में हिस्सा लिया है। टीम 2009, 2010, 2016, 2018 और 2023 में सेमीफाइनल में पहुंची। सबसे अच्छा प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में 2020 के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना था, जहां उसे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मेजबान टीम ने मात दी थी। इस बार भारतीय फैंस को पूरी उम्मीद है कि वनडे वर्ल्ड जीतने वाली महिला टीम T20 वर्ल्ड कप के खिताब को भी अपने साथ जोड़ेगी।