क्रिकेट

‘मुझे इस पर बहुत गर्व है’, न्यूजीलैंड के लिए अपने 50वें टेस्ट में नाबाद अर्धशतक जड़ने के बाद बोले टॉम ब्लंडेल

Tom Blundell on new zealand batting: न्यूजीलैंड की 110/4 के बाद वापसी में नाबाद अर्धशतक ठोकने वाले टॉम ब्लंडेल ने अपने 50वें टेस्‍ट नाबाद अर्धशतक ठोकने खुशी जताई है। इसके साथ उन्‍होंने यह भी बताया कि उनकी टीम अपनी पहली पारी में भारत के खिलाफ कितने स्‍कोर की तरफ देख रही है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 3:03 PM IST
Tom Blundell on new zealand batting
टॉम ब्‍लंडेल। (फोटो सोर्स: ANI)

Tom Blundell on NZ batting after Day 1: क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने कीवी टीम के लिए अपना 50वां टेस्ट मैच खेलने पर गर्व जताया है। उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के लिए अपने 50वें टेस्ट में नाबाद 53 रन बनाने के साथ ही टीम को उन मुश्किल परिस्थितियों से भी निकाला है, जब वह 110/4 के स्‍कोर पर थी। यह से उन्‍होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ 62 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए पहले दिन के आखिर में टीम के स्‍कोर को 246/5 ​​तक पहुंचाया। दिन का खेल खत्‍म होने के बाद जब प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ब्‍लंडेल से सवाल किया गया कि भारत के लिए पहली पारी में कितने रन काफी रहेंगे। इस पर उन्‍होंने कहा कि 300 का आंड़ा पार करना काफी और आदर्श होगा।

'मुझे हमेशा लगता था कि मैं न्यूजीलैंड के लिए खेलूंगा'

कीवी टीम के लिए 50 टेस्ट खेलने पर बात करते हुए ब्लंडेल ने कहा कि मुझे हमेशा लगता था कि मैं न्यूजीलैंड के लिए खेलूंगा, शायद एक मैच, लेकिन 50 मैच खेल पाना कुछ ऐसा था जिस पर मुझे बहुत गर्व है। मैं नंबर्स वाला आदमी बिल्कुल नहीं हूं। मैं इस पर ध्यान नहीं देता, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड को 50 बार रिप्रेजेंट कर पाना मेरे लिए बहुत खास है। आप जानते हैं कि मुझे यह टीम और इसमें शामिल लोग बहुत पसंद हैं। 50 मैच खेलना और इतने सारे लोगों के साथ यह सफर शेयर करना बहुत खास है और आप जानते हैं।

50 टेस्‍ट में 3452 के औसत से बनाए 2555 रन

बता दें कि ब्‍लंडेल ने न्‍यूजीलैंड के लिए 50 टेस्ट मैचों की 82 पारियों में 34.52 के औसत से 2,555 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 186 रहा है। इस साल ब्लंडेल ने छह टेस्ट और 10 पारियों में 42.44 के औसत से 382 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 186 रहा है। हालांकि, 2024-25 के अपने पिछले 16 टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन खराब रहा, जिसमें उन्होंने 25 पारियों में सिर्फ एक सेंचुरी और फिफ्टी के साथ 21.78 की औसत से सिर्फ 501 रन बनाए।

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्‍छा प्रदर्शन

उन्‍होंने 2025-26 सीजन में घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और देश के टॉप रेड-बॉल कॉम्पिटिशन प्लंकेट शील्ड में पांच मैचों और 10 पारियों में 48.75 के औसत से 390 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। देश के सबसे बड़े 50 ओवर के टूर्नामेंट फोर्ड ट्रॉफी के 11 मैचों में उन्होंने 11 पारियों में 41.44 के औसत से 373 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक और 77 का बेस्ट स्कोर शामिल है।

Updated on:
27 Nov 2026, 3:03 PM IST
Published on: