क्रिकेट

तौहीद हृदोय ने किया कमाल, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज

Towhid Hridoy Test Record: बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 324 रन बनाकर इतिहास रच दिया। वह एक टेस्ट मैच में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 3:55 PM IST
Bangladesh vs West Indies
तौहीद हृदोय (Photo- ICC)

BAN vs WI 2nd Test: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, तौहीद हृदोय एक टेस्ट मैच में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

तौहीद हृदोय ने पहली पारी में जड़ा था दोहरा शतक

बांग्लादेश के क्रिकेटर तौहीद हृदोय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा। इसके लिए उन्होंने 359 गेंदों का सामना किया और 242 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 22 चौके और 11 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 67.41 रहा।

वहीं, जीत के लिए मिले 369 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 82 रनों की शानदार पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 140 गेंदों का सामना किया और 8 चौके लगाए। इस तरह दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने एक टेस्ट मैच में कुल 324 रन बनाए, जो किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज का एक टेस्ट मैच में सर्वोच्च स्कोर है।

वेस्टइंडीज ने 1-0 से जीती सीरीज

वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। बांग्लादेश को ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा।

तौहीद हृयोद दूसरे टेस्ट मैच में चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए तौहीद हृदोय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि जब मुझसे गलती हुई, तो मैंने उससे सीखने की कोशिश की। मुझे पता था कि मुझे अपनी सोच में क्या बदलाव करना है। मैंने उसे मैदान पर लागू करने की कोशिश की। सच कहूं तो मैं बचपन से ही मुशफिकुर रहीम को फॉलो करता आया हूं। मैं हमेशा उनसे कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करता हूं। मैंने उनसे कहा था कि अगर आपको लगता है कि मुझे किसी चीज में सुधार करना चाहिए, तो मुझे जरूर बताएं। मैं हमेशा गेंद को देखकर और उसकी दिशा के अनुसार खेलने की कोशिश करता हूं। मैंने ऐसा ही करने की कोशिश की।

Updated on:
9 Nov 2026, 3:55 PM IST
Published on: