क्रिकेट

U19 Asia Cup 2026: अफगानिस्तान से 9 साल पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें दूसरा सेमीफाइनल

U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। टीम इंडिया के पास 9 साल पुरानी हार का बदला लेने और खिताब के सूखे को खत्म करने का मौका है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 9:02 AM IST
Aaryavir sehwag
आर्यवीर सहवाग (फोटो- BCCI)

India vs Afghanistan Cricket Match: अंडर-19 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्कर अफगानिस्तान से होगी। भारतीय टीम जहां आठ बार ट्रॉफी जीत चुकी है, तो अफगानिस्तान ने ही 2017 में टीम इंडिया का विजय रथ रोका था। टीम इंडिया ने उससे पहले पांचों एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया 9 साल पुराने हिसाब को बराबर करना चाहेगी, साथ ही अपने खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी।

पहले 8 में से 7 बार टीम इंडिया रही चैंपियन

पहले 8 में से भारतीय टीम ने सात ट्रॉफी अपने नाम की थीं, लेकिन पिछले तीन टूर्नामेंट में भारतीय टीम दो बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन जीत नहीं पाई है। आखिरी बार भारतीय टीम ने साल 2021 के अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। लेकिन उसके बाद से 2023 में उसे सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, तो 2024 में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में हार गई और फिर 2025 में उसे पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबले में 191 रन से रौंद डाला।

हालांकि, इस बार भी टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है, लेकिन अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और खिताब से दो कदम दूर है। टीम इंडिया को सबसे पहले 9 साल पुराना हिसाब अफगानिस्तान से बराबर करना है और फिर पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दो हिसाब को एक ही खिताबी मुकाबले में चुकता करना चाहेगी।

कब और कहां देखें दूसरा सेमीफाइनल Live

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 12 नवंबर को खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इस मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में 3 में से 2 मैच जीते हैं तो अफगानिस्तान अजेय रही है। टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने हराया था, तो उसने नेपाल और UAE को हराकर अंतिम 4 का टिकट हासिल किया। दूसरी ओर अफगानिस्तान ने मलेशिया, श्रीलंका और बांग्लादेश को शिकस्त दी है।

Updated on:
11 Nov 2026, 9:02 AM IST
Published on: