क्रिकेट

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

U19 Asia Cup 2026 Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप में आज जहां एक तरफ पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा तो, वहीं दूसरी और भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। अगर भारत-पाकिस्‍तान अपने मुकाबले जीतते हैं, तो एक बार फिर फाइनल में रविवार को चिरप्रतिद्वंद्वी की महा भिड़ंत देखने को मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 8:32 AM IST
U19 Asia Cup 2026 Live Streaming
एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज सेमीफाइनल मुकाबले। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ACCMedia1)

U19 Asia Cup 2026 Semifinal Live Streaming: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज रविवार को दो बेहद ही अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें जीतने वाली टीमों के बीच खिताबी मुकाबला रविवार 14 नवंबर को खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। पाकिस्तान के खिलाफ लीग चरण के मैच में हार के बाद युवा टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है। भारतीय टीम अब अपनी लय बरकरार रखते हुए अफगानिस्तान को शिकस्‍त देकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। आज के मुकाबले कब कहां खेले जाएंगे? आइये आपको भी बताते हैं।

U19 Asia Cup 2026 Semifinal मैच कितने बजे शुरू होंगे?

पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड टर्फ-1 पर खेला जाएगा। वहीं, भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड टर्फ-2 पर खेला जाना है। ये दोनों ही मुकाबले आज 12 नवंबर को भारतीय समयानुसार, सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगे। इससे आधे घंटे पहले कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन घोषित करेंगे।

U19 Asia Cup 2026 Semifinal मैच भारत में कहां देख सकते हैं?

अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव की वेबसाइट और ऐप पर देख पाएंगे।

पाकिस्तान U19 स्क्वाड

उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अब्बास डार, हमजा जहूर (विकेट कीपर), मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक, मोहम्मद हुजैफा, हुजैफा अहसान, हयाम खान, अब्दुल सुभान और अली रजा।

बांग्लादेश U19 स्क्वाड

अब्दुल्ला अल मुही, एसके जरीफ सियाम, अलामिन हुसैन रोनी, अहसान अल मुमिन, एमडी फरीद हसन फैसल (विकेट कीपर), ऑल रफी, फरहान सादिक, रोबिउल हसन अनिक, रुबे इस्लाम रिजन, अल अमीन हुसैन, तफिउल आलम तमीम, कौसर अहमद, शकील खान, रकीबुल हुसैन और शेख अतीकुर रहमान।

अफगानिस्तान U19 स्क्वाड

अबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुभान जखैल, नोमान सालारज़ई (विकेट कीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, आमिर हमज़ा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाज़ी, समी मुबारेज, बिलाल सलीमंखिल, लुत्फ़ुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्लाह आबिद और हमजा खान अलीखिल।

इंडिया U19 स्क्वॉड

लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद, यशवीर गौड़, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल और शविन विनोद।

Updated on:
12 Nov 2026, 8:32 AM IST
Published on: