क्रिकेट

U19 Women’s T20 World Cup 2025 Final, IND vs SA Live Streaming: वर्ल्डकप के फाइनल में भारत-साउथ अफ्रीका होंगी आमने-सामने, जानें कब और कहां देखें लाइव

U19 Women's T20 World Cup 2025 Final Live Streaming: वूमेंस अंडर 19 टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। 2024 मेंस टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भी भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने हुई थीं।

2 min read
Jan 31, 2025

U19 Women's T20 World Cup 2025 Final Live Streaming: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ICC अंडर-19 वूमेंस T20 वर्ल्डकप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था तो दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया। अब भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका 2 फरवरी को खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। यह मैच भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है। चलिए जानते हैं कब से इस मैच का सीधा प्रसारण होगा।

भारत-साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन

आईसीसी अंडर 19 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है वे अब तक 12 मैच जीते हैं, जबकि सिर्फ एक गंवाया है। इस संस्करण में भारत अब तक अजेय है और सभी 6 मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, मलेशिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को हराया है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने भी अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह पक्की की है।

IND vs SA U19 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप का फाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 वूमेंस T20 विश्व कप का फाइनल मलेशिया में कुआलालंपुर के ब्यूमस ओवल में खेला जाएगा। इसी मैदान पर इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले गए हैं।

IND vs SA U19 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप का फाइनल कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का फाइनल रविवार, 2 फरवरी 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।

IND vs SA U19 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप का फाइनल भारत में टीवी पर कहां देखें?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का फाइनल भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव देखा जा सकता है।

IND vs SA U19 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप का फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 महिला T20 विश्व कप का फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

Updated on:
31 Jan 2025 03:57 pm
Published on:
31 Jan 2025 03:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर