भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड ने इतिहास रच दिया है। भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार ICC U19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया।
ICC U19 World Cup: भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड ने इतिहास रच दिया है। भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार ICC U19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। पूरे टूर्नामेंट में हर मैच जीतने वाली भारतीय टीम ने फाइनल में भी जीत के इस सिलसिले को जारी रखा और इंग्लैंड को छोटे स्कोर वाले मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय कप्तान यश धुल का नाम विराट कोहली जैसे दिग्गज कप्तानों के क्लब में शामिल हो गया।
बाना ने धोनी की तरह लगाया सिक्स
भारत ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 44.5 ओवर में 189 रनों पर रोक दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने 47.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय कप्तान यश धुल का नाम विराट कोहली जैसे दिग्गज कप्तानों के क्लब में शामिल हो गया।
भारत 5वीं बार बना वर्ल्ड चैंपियन
भारत का U19 वर्ल्ड कप में ये 8वां और लगातार चौथा फाइनल था जिसमें उसने जीत हासिल करते हुए 5वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। भारत इकलौती ऐसी टीम है जिसने 8 U19 वर्ल्ड कप फाइनल खेलते हुए 5 खिताब अपनी झोली में डाले हैं। टीम इंडिया ने इससे पहले, 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने अब तक खेले 14 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में से 8 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड मजबूत किया था।
यह भी पढ़ें - विराट कोहली से लेकर पृथ्वी शॉ तक, 4 कप्तान जो भारत को बना चुके हैं चैंपियन
रघुवंशी ने बनाए सबसे ज्यादा रन
ICC U19 वर्ल्ड कप 2022 में अंगकृष रघुवंशी भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जिन्होंने 5 मैचों में 55.60 की औसत से 278 रन बनाए। वहीं, विकी ओस्तवाल टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 6 मैचों में 13.33 की औसत से 12 विकेट अपनी झोली में डाले। बावा ने न केवल U19 वर्ल्ड कप 2022 में युगांडा के खिलाफ नाबाद 162 रन की पारी खेलते हुए इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाया।