क्रिकेट

90 से ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेल चुके स्‍टार बल्लेबाज आसिफ खान के खिलाफ ICC का बड़ा एक्‍शन, लगाया 15 महीने का बैन

Cricketer Asif Khan Banned: यूएई के स्‍टार बल्लेबाज आसिफ खान पर डोप टेस्‍ट में फेल होने के बाद ICC ने बड़ा एक्‍शन लिया है। वैश्विक संस्‍था ने उन पर सभी तरह की क्रिकेट स्‍पर्धा में हिस्‍सा लेने पर 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।
2 min read
Aug 27, 2026
Cricketer Asif Khan Banned
यूएई के स्‍टार बल्‍लेबाज आसिफ खान। (फोटो सोर्स: cricbuzz)

Cricketer Asif Khan Banned: यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के स्‍टार बल्लेबाज आसिफ खान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने तगड़ा झटका दिया है। डोप टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके सभी क्रिकेट गतिविधियों में शामिल होने पर 15 महीने का बैन लगा दिया है। आईसीसी की ओर से गुरुवार को ही इसकी पुष्टि की गई है। बता दें कि आसिफ यूएई के लिए 90 से ज्‍यादा वनडे और टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं।

15 महीने का प्रतिबंध स्वीकारा

आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 36 वर्षीय आसिफ खान ने आईसीसी एंटी डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन स्‍वीकार कर लिया है। इसके साथ ही वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी और आईसीसी के साथ हुए केस रेजोल्यूशन एग्रीमेंट के तहत 15 महीने का प्रतिबंध भी स्वीकार किया है। अब उन्‍हें केस रेजोल्यूशन एग्रीमेंट के तहत अपील का कोई अधिकार नहीं है। बोर्ड ने कहा कि आसिफ 8 सितंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 को उसके प्रोविजनल सस्पेंशन तक के व्यक्तिगत परिणाम को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है। साथ ही सभी नतीजे जिसमें कोई भी पदक, पॉइंट्स, पुरस्कार राशि का नुकसान शामिल है।

8 दिसंबर तक प्रतियोगी मैचों में नहीं ले सकेंगे हिस्‍सा

आसिफ खान ने 8 सितंबर 2025 को ही आउट ऑफ कॉम्पिटिशन टेस्ट के बाद आईसीसी एंटी डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 को तोड़ने की बात स्‍वीकारी थी, जिसमें मेस्ट्रोलोन का मेटाबोलाइट पाया गया था। बता दें कि जब किसी क्रिकेटर के यूरिन या ब्लड सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाते हैं, तो वह आर्टिकल 2.1 के तहत एंटी-डोपिंग उल्लंघन होता है।

आमतौर पर यूरिन सैंपल में पाया जाने वाला मेस्टेरोलोन एक सिंथेटिक एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड है, जिसे वाडा ने प्रतियोगिता के दौरान और प्रतियोगिता के बाहर दोनों जगह बैन कर दिया है। आसिफ 8 अक्टूबर से यूएई की आधिकारिक सुविधा में ट्रेनिंग पर लौटने की इजाजत है, लेकिन वह 8 दिसंबर तक प्रतियोगी मैचों में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगे।

यूएई के लिए खेल चुके हैं 90 से ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय मैच

बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज आसिफ खान ने 2007 से 2014 तक पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेला है। 2017 में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए यूएई आए थे। आसिफ ने 2022 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से यूएई के लिए 38 वनडे और 56 टी20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 1270 और 1302 रन बनाए हैं।

Updated on:
27 Aug 2026 04:59 pm
Published on:
27 Aug 2026 04:59 pm