27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के बाद शुभमन गिल पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने बताई कप्तान की सबसे बड़ी गलती

India vs Sri Lanka 2nd Test: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। मोहम्मद कैफ और चेतेश्वर पुजारा ने गेंदबाजों को लंबे स्पैल नहीं देने को लेकर कप्तानी पर सवाल उठाए और एशियाई परिस्थितियों में स्पिनर्स के इस्तेमाल पर सलाह दी।
2 min read
Google source verification
Shubman Gill and Ravindra Jadeja

शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा (फोटो- IANS)

Former Cricketers Questioned on Shubman Gill Captaincy: भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मुकाबला ड्रॉ हो गया, जिसकी वजह से शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे और जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद से शुभमन गिल ने उन्हें दोबारा बैटिंग करने का मौका दिया और उसके बाद श्रीलंका की टीम आउट ही नहीं हो पाई, जिसकी वजह से मुकाबला ड्रॉ हो गया। पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज सिर्फ तीन विकेट हासिल कर पाए। इसके बाद से शुभमन गिल की कप्तानी और उनकी तकनीक पर सवाल उठने लगे।

कैफ ने साधा गिल की कप्तानी पर निशाना

ब्रॉडकास्ट से बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल की तकनीक और कप्तानी पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि जिस तरीके से इस तरह की पिच और सिचुएशन में कप्तान से गेंदबाजों को सपोर्ट की जरूरत होती है, वह नहीं मिली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया कप्तानी रिकी पोंटिंग का उदाहरण देते हुए बताया कि ग्लेन मैक्ग्रा ऐसे ही नहीं बने, उन्हें कप्तान से सपोर्ट मिला। उन्होंने लगातार एक ही लेंथ पर गेंद डाली। कैफ ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को कोलंबो में वह सपोर्ट नहीं मिला। मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों ने लंबे स्पैल नहीं डाले, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा।

पुजारा ने दी गिल का सलाह

मोहम्मद कैफ के इस बयान से पुजारा ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर तेज गेंदबाजों को लंबे स्पैल मिलते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। पुजारा ने एक खास आंकड़ा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एशियाई कंडीशन में सबसे ज्यादा स्पिन गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम रहा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा और फिर तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। इस मामले में सबसे नीचे शुभमन गिल हैं।

पुजारा ने शुभमन गिल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें यह समझना होगा कि गेंदबाजों को लंबे स्पैल देने होंगे, एशियाई कंडीशन में खासकर स्पिनर्स को। पुजारा ने कहा कि भले वह गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी न करें, भले ही उसके ओवर में एक चौका या एक छक्का पड़ जाए, लेकिन वहीं आपको अपनी स्किल दिखानी होती है। उस गेंदबाज का समर्थन करना होता है।

घट गया टीम इंडिया का जीत प्रतिशत

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया था, जहां भारतीय टीम को शानदार जीत मिली थी। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम जीत दर्ज करने की दहलीज पर खड़ी थी, लेकिन सोनल दिनुषा की दोनों पारियों में शतक की वजह से भारतीय टीम जीत से चूक गई। अब टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 51.52 हो गया है और वह पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 33.33 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है। इस मुकाबले के बाद WTC अंक तालिका में किसी भी टीम की पोजीशन नहीं बदली है।

अब भारतीय टीम को अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड में खेलनी है, जहां दो मैच खेले जाएंगे। उसके बाद से इस साइकिल की आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सरजमीं पर होगी, जहां दोनों टीमें 5 मुकाबले खेलेंगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग