27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: सोनल दिनुषा ने रच दिया इतिहास, जो रूट समेत दुनिया भर के दिग्गजों को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sonal Dinusha Records: सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ टेस्‍ट मैच को अकेले अपने दम पर ड्रॉ कराकर इतिहास रच दिया है। सोनल ने एक बड़ा विश्‍व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। अब वह स्पिन के खिलाफ एक टेस्‍ट सीरीज में स्‍वीप शॉट से सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने जो रूट का 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 27, 2026

Sonal Dinusha Test Records, IND vs SL,

कोलंबो टेस्‍ट में शतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते सोनल दिनुषा। (फोटो सोर्स: IANS)

Sonal Dinusha Test Records: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज भले टीम इंडिया ने जीती है, लेकिन क्रिकेट फैंस का दिल श्रीलंकाई बल्‍लेबाज सोनल दिनुषा ने जीता है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। जबकि चौथे दिन खेल खत्‍म होने तक भारत की पकड़ मजबूत थी, लेकिन इसके बाद अकेले सोनल कमाल की बल्‍लेबाजी करते हुए अकेले अपने दम पर मैच ड्रॉ कराने में सफल रहे। सोनल ने भले ही इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड बेहद खास है, जिसमें उन्‍होंने जो रूट समेत दुनिया भर के दिग्‍गजों को पीछे छोड़ते एक बड़ा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

तोड़ डाला जो रूट का 5 साल पुराना रिकॉर्ड

सोनल दिनुषा ने क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्‍ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ स्‍वीप शॉट से सबसे ज्‍यादा रन बनाने का विश्‍व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्‍होंने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 173 रन बनाए और खास बात ये रही कि वह एक बार भी ऐसा करते हुए आउट नहीं हुए। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्‍लैंड के स्‍टार बल्‍लेबाज जो रूट के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2021 में श्रीलंका में ही स्पिन के खिलाफ स्‍वीप शॉट खेलते हुए 160 रन बनाए थे और वह एक बार आउट भी हुए थे।

टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा रन

बल्लेबाजविपक्षीस्थानस्वीप से रनआउट
सोनल दिनुषाभारतश्रीलंका, 2026173*0
जो रूटश्रीलंकाश्रीलंका, 20211601
बेन डकेटपाकिस्तानपाकिस्तान, 20221122
जो रूटभारतभारत, 20211061
यूनिस खानऑस्ट्रेलियाUAE, 20141030
मिस्बाह-उल-हकइंग्लैंडUAE, 20151030
जो रूटभारतभारत, 20161013
बेन डकेटभारतभारत, 20241010

टेस्ट मैच में नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक

रैंकबल्लेबाजविपक्षीमैदानपहली पारीदूसरी पारी
1एलन बॉर्डरपाकिस्तानलाहौर150*153
2तिलकरत्ने दिलशानबांग्लादेशचटगांव162143
3धनंजय डी सिल्वाबांग्लादेशसिलहट102108
4कामिंडु मेंडिसबांग्लादेशसिलहट102164
5सोनल दिनुषाभारतकोलंबो (SSC)103133*

श्रीलंका के लिए पहले 5 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन

रैंकबल्लेबाजपहले 5 टेस्ट के बाद रन
1कामिंडु मेंडिस631
2सोनल दिनुषा606
3धनंजय डी सिल्वा550
4रॉय डायस529
5माइकल वैंडॉर्ट455
5असेला गुणरत्ने455

फॉलोऑन के बाद भारत के खिलाफ 200+ रन की बढ़त बनाने वाली टीमें

रैंकटीमस्कोरमैदानसालबढ़त
1जिम्बाब्वे503/6नागपुर2000276 रन
2इंग्लैंड497/5कानपुर1961274 रन
3श्रीलंका429/9कोलंबो (SSC)2026216 रन
4वेस्टइंडीज385/5किंग्स्टन1971215 रन
5इंग्लैंड477/4dद ओवल1990211 रन
6ऑस्ट्रेलिया413दिल्ली1979201 रन