27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: कोलंबो में गौतम गंभीर और शुभमन गिल से हो गई बड़ी चूक, एक गलती की वजह से हाथ से निकला जीता हुआ मैच

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्‍ट से कुलदीप यादव को बाहर करना भारतीय टीम मैनेजमेंट को काफी भारी पड़ा है। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए सारांश जैन ने तो बल्‍ले से कुछ कर सके और न ही गेंद से। जबकि श्रीलंका की दूसरी पारी में कुलदीप का अनुभव काफी काम आ सकता था। कुलदीप को बाहर करने का फैसला चाहे हेड कोच गौतम गंभीर का हो या कप्‍तान शुभमन गिल का, यह भारत को महंगा पड़ गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 27, 2026

Gautam Gambhir, Shubman Gill, India vs Sri Lanka,

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल से बात करते हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs SL 2nd Test Day 5: भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्‍ट चौथे दिन तक भारत की मुट्ठी में था, लेकिन आखिरी दिन अकेले सोनल दिनुषा ने मैच का रुख पलटकर रख दिया। आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल के लिहाज से भारत के लिए कोलंबो टेस्‍ट जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन ऐसा होना अब संभव नहीं है। अब यह मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन जिस तरह से पांचवें और आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसे हैं, उसे देखकर कुलदीप यादव की कमी खल रही है। माना जा रहा है कि कुलदीप को बाहर करना भारतीय टीम मैनेजमेंट को काफी महंगा पड़ा है।

कुलदीप को बाहर करने पर उठे सवाल

कुलदीप यादव कोलंबो टेस्ट से बाहर कर उनकी जगह सारांश जैन को को खेलने का मौका दिया गया। क्‍योंकि गॉल में कुलदीप दो पारियों में सिर्फ एक विकेट ले सके थे। कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट के टॉस के दौरान कहा था कि कुलदीप को वायरल इंफेक्शन के चलते बाहर किया गया है। जबकि कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि कुलदीप ठीक हैं। इसके बाद उन्‍हें बाहर करने को लेकर सवाल भी उठाए गए।

मोर्ने मोर्केल बोले- बाहर करने का फैसला मेरा नहीं था

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुलदीप को बाहर करने का फैसला मेरा नहीं था। मुझे लगता है कि गॉल टेस्ट में उन्हें कुछ भूमिका निभाने को कहा गया था, जो हमारे लिए एक कठिन टेस्ट साबित हुआ। अब सवाल यह उठता है कि यह फैसला आखिर किसका था? हेड कोच गौतम गंभीर या फिर कप्‍तान शुभमन गिल। चाहे उन्‍हें बाहर करने का फैसला किसी का भी रहा है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कोलंबो टेस्‍ट के आखिरी दिन उनका अनुभव काफी काम आ सकता था।

सारांश जैन का साधारण प्रदर्शन

कुलदीप यादव की जगह दूसरे टेस्‍ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 में शामिल हुए सारांश जैन भारत की पहली पारी में सिर्फ 6 रन बना सके। इसके बाद श्रीलंका की पहली पारी में उन्‍होंने 20.4 ओवरों में 69 रन देकर 2 विकेट लिए। सारांश ने लाहिरू कुमारा और सोनल दिनुशा को आउट किया। वहीं, दूसरी पारी में जब सारांश से स्पिन लेते विकेट पर शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद थी, तब वह असफल रहे। वह 37 ओवर में अब तक सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर सके हैं और मैच अब ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।