क्रिकेट

USA vs IRE: आयरलैंड को हराने से पहले उनकी जीत के लिए दुआ करेगा पाकिस्तान, जानें क्या है असली वजह

USA vs IRE Live Streaming Details: फ्लोरिडा में आज आयरलैंड का मुकाबला मेजबान यूएसए से होगा। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम चाहेगी कि आयरलैंड मैच जीते और फिर वे उन्हें हराएं।

2 min read

USA vs IRE Live Telecast Details: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में रोमांचक मुकाबले जारी हैं। आज फ्लोरिडा में आयरलैंड की टक्कर यूएसए (USA vs IRE T20) से होगी। इस मुकाबले में अगर मेजबान टीम जीत जाती है तो पाकिस्तान सुपर 8 से बाहर हो जाएगा लेकिन अगर पाकिस्तान को सुपर 8 की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो आयरलैंड को यह मैच जीतना होगा। इसलिए बाबर आजम (Babar Azam) की सेना आज फ्लोरिडा (Lauderhill, Florida Cricket Stadium) में आयरलैंड की जीत की हुआ करेगा। इस मैच को भारत में रात 8 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

USA vs IRE Live Streaming की पूरी डिटेल्स

युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीम ने अपने प्रदर्शन से अब तक पूरी दुनिया को हैरान किया है। उन्होंने कनाडा के खिलाफ बड़े स्कोर को चेज कर अपने अभियान का आगाज किया और फिर पाकिस्तान को धूल चटाकर सनसनी मचा दी। इस मुकाबले को तब तक उलटफेर माना जा रहा था, जब तक वे भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरे लेकिन टीम इंडिया को टक्कर देकर ये साबित किया के पाकिस्तान के खिलाफ जीत कोई उलटफेर नहीं थी। अमेरिका अब आयरलैंड को हराकर सुपर 8 का टिकट हासिल कर सकती है लेकिन अगर मैच हार गई तो फिर नेट रनरेट से उनकी भाग्य का फैसला होगा। इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग अलग चैनल्स पर देखा जा सकता है।

पाकिस्तान को जीतना होगा आखिरी जंग

हालांकि आयरलैंड के खिलाफ यूएसए के हार जाने पर भी पाकिस्तान को सुपर 8 की टिकट नहीं मिलेगी। पाकिस्तान को इस मैच में आयरलैंड की जीत की दुआ तो करनी ही होगी लेकिन अपने आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड को हराना होगा। पाकिस्तान को पहले मैच में यूएसए से हार झेलनी पड़ी थी, फिर टीम इंडिया ने उन्हें हराकर उनकी लाहौर का टिकट बुक करने की व्यवस्था कर दी है। अब यूएसए की टीम आयरलैंड को हराते हुए सुपर 8 में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान पहले दौर से ही बाहर हो जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर