क्रिकेट

गेंदबाज की अजीबो-गरीब गेंद देखकर अंपायर के उड़े होश, दिया यह विवादित फैसला

बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच मैच में उत्तर प्रदेश के लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवा सिंह ने 360 डिग्री घूमकर गेंद डाली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 2:04 PM IST
shiva singh bizarre delivery
गेंदबाज की अजीबो-गरीब गेंद देखकर अंपायर के उड़े होश, दिया यह विवादित फैसला

नई दिल्ली। बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच यहां अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (चार दिवसीय घरेलू टूर्नामेंट) में उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह ने 360 डिग्री घूमकर गेंद डाली लेकिन अंपायर ने उसे डेड बॉल करार दिया। लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवा भारतीय अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं। शिवा ने बंगाल की दूसरी पारी के दौरान 360 डिग्री घूमकर गेंद फेंकी, लेकिन अंपायर विनोद शेशान ने इसे डेड बॉल घोषित कर दिया।


वीडियो हो रहा है वायरल-
क्रिकेट मैदान बल्लेबाजों को स्विच करके बल्लेबाजी करते हुए कई बार देखा गया है, लेकिन किसी गेंदबाज का 360 डिग्री घूमकर इस तरह गेंदबाजी करते पहली बार देखा गया है। शिवा की इस गेंदबाजी एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इसे अपनी वेबसाइट पर डाला है। हालांकि इससे पहले इस वीडियो को बिशन बेदी नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था।

शिवा ने दी सफाई-
इस बीच, शिवा ने क्रिकइंफो से कहा कि वह पहली बार इस तरह की गेंदें नहीं डाल रहा है। उन्होंने पिछले महीने ही विजय हजारे ट्रॉफी में भी ऐसी गेंदें फेंकी थी जिसे अंपायर ने लीगल गेंद माना था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मेरा एक्शन बिल्कुल सही है। जिस तरह बल्लेबाजों को स्विच कर बल्लेबाजी करने की आजादी होती है, उसी तरह गेंदबाजों को भी होनी चाहिए। मैं वनडे और टी-20 में अलग-अलग विविधता के साथ गेंदबाजी करता हूं, इसलिए मैंने सोचा कि घूमकर गेंद डालता हूं क्योंकि बल्लेबाजों के बीच लंबी साझेदारी हो रही है।"

Updated on:
9 Nov 2018, 2:04 PM IST
Published on: