क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi के निशाने पर अब शाहिद अफरीदी का 30 साल पुराना रिकॉर्ड, एक बड़ी पारी के साथ दुनिया के सभी दिग्‍गजों को छोड़ेंगे पीछे

Vaibhav Sooryavanshi सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने के माइलस्‍टोन को पार कर चुके हैं। अब उनके निशाने पर सबसे कम उम्र में शतक का पाकिस्‍तान के पूर्व दिग्‍गज शाहिद अफरीदी का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड होगा, जो उन्‍होंने तीन दशक पहले बनाया था।
2 min read
Jul 24, 2026
Vaibhav Sooryavanshi
जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अर्धशतक लगाने का जश्‍न मनाते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricCrazyJohns)

Vaibhav Sooryavanshi International Record: जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में महज 19 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्‍कों के साथ अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से ज्‍यादा का स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। अब फैंस को उम्‍मीद है कि वैभव जल्‍द ही बड़ी पारी खेलकर सबसे कम उम्र में शतक बनाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे। इस मामले में उनके सामने पाकिस्‍तान के पूर्व दिग्‍गज शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड है।

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर अब सबसे कम उम्र में अंतरराष्‍ट्रीय शतक का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे कम उम्र 16 साल 217 दिन में शाहिद अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले 102 रन की शतकीय पारी खेली थी। अब तक इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ सका है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बांग्‍लादेश के मोहम्‍मद अशरफुल हैं, जिन्‍होंने 17 साल 61 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ 2001 में कोलंबो टेस्‍ट में 114 रन की शतकीय पारी खेली थी।

वहीं, तीसरे नंबर पर पाकिस्‍तान के मुश्‍ताक मोहम्‍मद हैं, जिन्‍होंने भारत के खिलाफ 1961 में दिल्‍ली टेस्‍ट में 101 रन बनाए थे। इसके बाद चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ 1996 में मेनचेस्‍टर में खेले गए टेस्‍ट मुकाबले में महज 17 साल 107 दिन की उम्र शतक जड़ा था। अगर वैभव सूर्यवंशी अगले एक साल में बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो वह इन सब दिग्‍गजों को पीछे छोड़ देंगे।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीउम्ररनटीमविपक्षीमैदानवर्ष
शाहिद अफरीदी16 वर्ष 217 दिन102पाकिस्तानश्रीलंकानैरोबी (जिमखाना)1996
उस्मान गनी17 वर्ष 242 दिन118अफगानिस्तानजिम्बाब्वेबुलावायो2014
इमरान नजीर18 वर्ष 121 दिन105*पाकिस्तानजिम्बाब्वेसेंट जॉर्ज़2000
सलीम इलाही18 वर्ष 312 दिन102*पाकिस्तानश्रीलंकागुजरांवाला1995
साई मुक्कामल्ला18 वर्ष 355 दिन120*अमेरिकायूएईविंडहोक2023
तमीम इकबाल19 वर्ष 2 दिन129बांग्लादेशआयरलैंडमीरपुर2008
ए. एम. ट्राइब19 वर्ष 3 दिन115*जर्सीपापुआ न्यू गिनीविंडहोक2023
कुशल मल्ला19 वर्ष 47 दिन108नेपालओमानकीर्तिपुर2023
रहमानुल्लाह गुरबाज़19 वर्ष 54 दिन127अफगानिस्तानआयरलैंडअबू धाबी2021
अहमद शहजाद19 वर्ष 72 दिन115पाकिस्तानन्यूजीलैंडहैमिल्टन2011

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीउम्ररनटीमविपक्षीमैदानवर्ष
मोहम्मद अशरफुल17 वर्ष 61 दिन114बांग्लादेशश्रीलंकाकोलंबो (SSC)2001
मुश्ताक मोहम्मद17 वर्ष 78 दिन101पाकिस्तानभारतदिल्ली1961
सचिन तेंदुलकर17 वर्ष 107 दिन119*भारतइंग्लैंडमैनचेस्टर1990
हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा17 वर्ष 352 दिन119जिम्बाब्वेवेस्टइंडीजहरारे2001
इमरान नज़ीर18 वर्ष 154 दिन131पाकिस्तानवेस्टइंडीजब्रिजटाउन2000
सलीम मलिक18 वर्ष 323 दिन100*पाकिस्तानश्रीलंकाकराची1982
पृथ्वी शॉ18 वर्ष 329 दिन134भारतवेस्टइंडीजराजकोट2018
शाहिद अफरीदी18 वर्ष 333 दिन141पाकिस्तानभारतचेन्नई1999
मोहम्मद इलियास19 वर्ष 21 दिन126पाकिस्तानन्यूजीलैंडकराची1965
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस19 वर्ष 93 दिन153दक्षिण अफ्रीकाजिम्बाब्वेबुलावायो2025
Updated on:
24 Jul 2026 12:51 pm
Published on:
24 Jul 2026 12:48 pm