क्रिकेट

IND vs NZ: आज मैदान पर उतरेगा T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज! विपक्षी टीम को डरा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े

Vaibhav Sooryavanshi: ईशान किशन की चोट की वजह से आज न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी के खेलने का रास्‍ता बन गया है। क्‍या आप जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में इस 15 साल के बल्‍लेबाज का स्‍ट्राइक रेट दुनिया भर के सभी प्‍लेयर्स से ज्‍यादा है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 8:12 AM IST
vaibhav sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi strike rate in T20: भारत के न्यूजीलैंड दौरे का एक मैच के बाद फिटनेस से जुड़ी चिंताएं सामने आने लगी हैं। ईशान किशन गुरुवार को सीरीज के पहले मैच के दौरान इंजरी के बाद आज शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया। ईशान के बाहर होने से दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के खेलने का रास्ता बन गया है, क्‍योंकि खुद भारतीय बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल होने का सबसे बड़ा दावेदार बताया है। और हों भी क्‍यों न, उनके टी20 आंकड़े शानदार हैं। वह टी20 में सबसे ज्‍यादा स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं।

वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक-रेट T20 क्रिकेट में सबसे अच्छा

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में स्‍ट्राइक रेट सबसे अच्‍छा है। टी20 में दुनिया भर क्रिकटरों में वह इस मामले में शीर्ष पर हैं। 2024 से 2026 के बीच वह 42 मैचों की 42 पारियों में 214.83 के स्‍ट्राइक रेट से 1723 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 144 रन है। वह टी20 में चार शतक और 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 138 चौके और 152 छक्‍के आए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1वैभव सूर्यवंशी (भारत)42421723144214.8348138152
2ओलीपा गेराल्ड (युगांडा)111147795184.88043140
3एस. अरोड़ा (भारत)2320515125*183.92113439
4महबूब अली (माल्टा)202051993183.39035838
5एमजे ओवेन (ऑस्ट्रेलिया)96861813155181.3035144135
6यूएम पटेल (भारत)64641554119*181.113516292
7सनवीर सिंह (भारत)463456055*180.06014333
8अभिषेक शर्मा (भारत)2182146466148178.321040605417
9पी. आर्य (भारत)59591683103176.7829161109
10एआर शर्मा (भारत)6253127784176.130910288

वैभव ने शुक्रवार को नेट सेशन में काफी समय बिताया

ज्ञात हो कि हेड कोच गौतम गंभीर की लीडरशिप में टीम मैनेजमेंट ने 15 साल के इस खिलाड़ी के टैलेंट को लेकर हो रही चर्चा के बावजूद उसे जल्दी मौका देने से मना कर दिया था। हालांकि, ईशान की रिकवरी को लेकर अनिश्चितता के कारण टीनेजर वैभव को अब घर की तुलना में कहीं ज्‍यादा मुश्किल हालात में मौका मिलने वाला है। उन्‍होंने शुक्रवार को अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और कुलदीप यादव के साथ एक ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लिया। कोटक की निगरानी में उन्होंने नेट्स में काफी समय बिताया।

Updated on:
24 Oct 2026, 8:12 AM IST
Published on: