क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi vs SL A: नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का जादू! बड़े मैच में फिर सस्ते में लौटे पवेलियन

India A vs Sri Lanka A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका के ऑलराउंडर जनिथ लियानागे ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 4:48 PM IST
vaibhav suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Rising Star Asia Cup 2026 1st Semifinal: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए पिछले दोनों मुकाबलों में उनका बल्ला नहीं चला था और सेमीफाइनल से पहले यही डर था कि सूर्यवंशी सस्ते में आउट न हो जाएं। हालांकि, वही हुआ और श्रीलंकाई ऑलराउंडर जनिथ लियानागे ने अपने पहले ही ओवर में उन्हें आउट कर दिया।

जनिथ लियानागे ने किया सूर्यवंशी का शिकार

सूर्यवंशी को आउट करने के लिए जनिथ लियानागे ने इस ओवर में लगातार शॉर्ट बॉल का जाल बिछाया और ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी उनका शिकार हो गए। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए और 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हुआ और प्रभसिमरन सिंह को बाहर कर तनुष कोटियन को शामिल किया गया, जो स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।

स्पिनर्स के लिए पिच में है मदद

आपको बता दें कि UAE के खिलाफ जिस पिच पर मैच खेला गया था, वह बिल्कुल सपाट थी, जहां गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं थी। लेकिन वेस्ट एंड पार्क की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार है और बीच के ओवरों में यहां स्पिनर्स का काफी दबदबा रहने वाला है। हालांकि, इसके बावजूद अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने टीम इंडिया को 7 ओवर में ही 70 रन के पार पहुंचा दिया था, लेकिन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी गलती कर बैठे और जनिथ लियानागे को विकेट देकर पवेलियन लौट गए।

भारत ने पहले विकेट के लिए 48 गेंदों में 80 रन की साझेदारी की। सूर्यवंशी ने संभलकर खेलते हुए पहले ओवर में सिर्फ एक चौका लगाया। पारी का पहला छक्का तीसरे ओवर में लगा, जो सूर्यवंशी के बल्ले से ही निकला। 15 साल के इस बल्लेबाज ने छठे और आठवें ओवर में भी एक एक छक्का लगाया।