क्रिकेट

IND A vs UAE: 2 या 4 नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ तोड़ डाले 8 रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

Vaibhav Suryavanshi Fastest Double Hundred: वनडे क्रिकेट के इतिहास में आज तक किसी भी बल्लेबाज ने टीम के 10 ओवर में अपने 150 रन पूरे नहीं किए थे, लेकिन सूर्यवंशी ने वो कारनामा भी कर दिखाया।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 8:07 PM IST
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

Vaibhav Suryavanshi 204 Runs vs UAE: मंगलवार को टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अपनी तूफानी दोहरा शतकीय पारी की बदौलत सूर्यवंशी ने एक या दो नहीं बल्की 8 रिकॉर्ड तोड़ डाले। वैभव ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक, सबसे तेज 150 रन और सबसे तेज दोहरे शतक के साथ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिया।

28 गेंदों में पूरा किया शतक

यूएई के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने 53 गेंदों में 7 चौकों और 28 छक्कों के साथ 204 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी ने UAE की हार तय कर दी। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2023 में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में यह कारनामा किया था।

बिहार की तरफ से खेलते हुए सकीबुल गनी ने साल 2025 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक पूरा किया था। यह मुकाबला विजय हजारे ट्रॉफी में खेला गया था। वहीं, ईशान किशन इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में झारखंड के कप्तान के तौर पर सिर्फ 33 गेंदों में कर्नाटक के खिलाफ शतक पूरा किया था। यूएई के खिलाफ मुकाबले के दौरान वैभव ने सातवें ओवर की सभी गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। इस दौरान 6, 4, 4, 6, 6, 4 के साथ कुल 30 रन कूट दिए।

सबसे तेज पूरे किए 150 रन

इसके बाद वैभव ने सिर्फ 40 गेंदों में सबसे तेज 150 रनों का आंकड़ा छुआ। लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले, उन्होंने साल 2025 में बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 64 गेंदों (साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015) में ऐसा किया था। वहीं, जोस बटलर 65 गेंदों (इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड, 2022) में 150 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं।

इसके बाद वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 200 रनों का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड है। इसी के साथ वैभव ने चैड बोवेस को पछाड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में कैंटरबरी की तरफ से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में ऐसा किया था। एन. जगदीसन और हैरी ब्रूक इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 114-114 गेंदों में पर यहा कारनामा किया था।

सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए वनडे पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में डार्सी शॉर्ट (23) और बेवन जैकब्स (21) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, प्रोफेशनल क्रिकेट में भी वह एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

आज इस तरह बदल गया लिस्ट ए का इतिहास

  1. लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक
  2. लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज 150 रन
  3. लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक
  4. लिस्ट ए क्रिकेट की पारी में सबसे ज्यादा छक्के
  5. लिस्ट ए पारी में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट
  6. लिस्ट ए में सबसे तेज टीम का शतक
  7. लिस्ट ए में सबसे तेज टीम का दोहरा शतक
  8. टीम का 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड