
Fastest List A Hundred Record: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया है। उन्होंने UAE के खिलाफ राइजिंग एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में 28 गेंदों में यह कारनामा किया और ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कई पुराने रिकॉर्ड भी टूट गए। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में सिर्फ 3 ओवर में 50 के आंकड़े को पार कर लिया और 5 ओवर में 100 रन के स्कोर को छू लिया। इस दौरान सूर्यवंशी ने छक्कों की बारिश जारी रखी और 40 गेंदों में 150 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया।
इस मुकाबले में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने तीसरी गेंद से ही हल्ला बोलना शुरू कर दिया और सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जिसमें आठ छक्के शामिल थे। इसके बाद भी सूर्यवंशी का बल्ला नहीं रुका और सिर्फ 28 गेंदों में उन्होंने शतक पूरा कर लिया।
| रैंक | बल्लेबाज | गेंदें | कुल स्कोर |
|---|---|---|---|
| 1 | वैभव सूर्यवंशी (UAE के खिलाफ) | 28 | 100+ |
| 2 | जेक फ्रेजर-मैकगर्क | 29 | 125 |
| 3 | एबी डिविलियर्स | 31 | 149 |
| 4 | साकिबुल गनी | 32 | 128 |
| 5 | ईशान किशन | 33 | 125 |
| 6 | अनमोलप्रीत सिंह | 35 | 115* |
इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ 2023 में 29 गेंदों में शतक जड़ा था। सूर्यवंशी शतक जड़ने के बाद भी नहीं रुके और उन्होंने 40 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
| रैंक | ओवर | टीमें | स्थान और साल |
|---|---|---|---|
| 1 | 5 ओवर | भारत ए बनाम UAE | दोहा, 2026 |
| 2 | 6.3 ओवर | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | क्राइस्टचर्च, 2015 |
| 3 | 6.3 ओवर | भारत ए बनाम श्रीलंका ए | दांबुला, 2026 |
| 4 | 6.4 ओवर | न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड | वेलिंगटन, 2015 |
| गेंदें | मुकाबला | स्थान और साल | फॉर्मेट |
|---|---|---|---|
| 28 | भारत ए बनाम UAE | दोहा, 2026 | लिस्ट-ए |
| 32 | भारत ए बनाम UAE | दोहा, 2025 | टी20 |
| 35 | राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस | जयपुर, 2025 | टी20 |
| 36 | बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश | रांची, 2025 | लिस्ट-ए |
| 36 | राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | जयपुर, 2026 | टी20 |
| 58 | बिहार बनाम महाराष्ट्र | कोलकाता, 2025 | टी20 |