क्रिकेट

लगातार फ्लॉप हो रहे वैभव सूर्यवंशी ने मैच से पहले युवराज सिंह को लगाया फोन, 30 मिनट की कॉल का खुला राज़

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने खुलासा किया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से उनकी आधे घंटे तक बातचीत हुई।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 12:54 PM IST
Vaibhav Suryavanshi and Yuvraj Singh
युवराज सिंह और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi-Yuvraj Singh: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज शतक और दोहरा शतक जड़ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस दौरान उन्होंने ऐसे कई कारनामे किए, जो क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुए थे। इस पारी से पहले उन्होंने उस बल्लेबाज से बात की थी, जिसके वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है। मंगलवार को इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया को फिर से हैरान कर दिया। इस मुकाबले से पहले दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चला था। सूर्यवंशी ने मैच के बाद बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को फोन किया और जो उनसे सलाह मिली, उससे काफी मदद मिली।

52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक

सूर्यवंशी ने यूएई ए के खिलाफ वैभव ने 53 गेंदों पर 28 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 204 रन की पारी खेली। इस दौरान वैभव ने 28 गेंदों पर शतक और 52 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया। वैभव द्वारा लगाई गई लिस्ट ए इतिहास की यह सबसे तेज सेंचुरी और डबल सेंचुरी है। वैभव ने इस ऐतिहासिक पारी को खेलने के बाद बताया कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से हुई आधे घंटे की बातचीत ने यूएई के खिलाफ मैच से पहले उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

सूर्यवंशी ने कहा, "मैंने कल सिर्फ चार लोगों से बात की। इसमें मेरे पिता, मेरे बचपन के कोच मनीष ओझा, मेरे अंडर-19 के दोस्त प्रथम जाचक और युवराज सिंह थे। युवराज सिंह से मैंने लगभग आधे घंटे तक बात की। उन्होंने मुझे मेरी बैटिंग के बारे में काफी कुछ समझाया। मैं काफी परेशान था। मैं जब बैटिंग करने जाता था, तो मुझे जो दिक्कतें आ रही थीं, उनके बारे में मैंने उनसे खुलकर बात की। उन्होंने मुझे सब कुछ बहुत अच्छे से समझाया। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं 20 बॉल खेलता, तो स्कोर अलग होता। उन्होंने मुझे कुछ तकनीकी बातें भी समझाईं, जिससे मुझे बहुत मदद मिली।"

वैभव ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले 2 मैचों और घरेलू मैच में उनसे रन नहीं बने थे। इस वजह से उनका दिमाग थोड़ा भटक रहा था। वह सोच रहे थे कि क्या हो रहा है। उन्होंने यवराज सिंह से बात की। जो उनके आदर्श हैं। मैच से पहले युवराज के बताए तकनीक के हिसाब से बैटिंग करते हुए सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड बुक हिला कर रख दी।