क्रिकेट

IPL 2026 RCB ने जीता लेकिन Vaibhav Suryavanshi को मिले आधे दर्जन अवॉर्ड, जानें ऑरेन्ज कैप के साथ और क्या-क्या मिला

IPL 2026 Award List: आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले के बाद कुल 14 अवॉर्ड बांटे गए, जिसमें से 7 पर वैभव सूर्यवंशी ने कब्जा किया।

2 min read
Jun 01, 2026
आईपीएल फाइनल के बाद अवॉर्ड्स के साथ वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IPL)

Vaibhav Suryavanshi Award List in IPL 2026: आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने जीता हो, लेकिन खिताबी मुकाबले के बाद आधे से ज्यादा अवॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम रहे। आपको बता दें कि खिताबी मुकाबले के बाद प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को मिलाकर कुल 14 अवॉर्ड बांटे गए, जिसमें से 7 सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए।

ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

इस सीजन सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए, सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए। यही वजह रही कि उनके तीन अवॉर्ड जीतना लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन आईपीएल ने उन्हें फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी दिया। मतलब वैभव सूर्यवंशी ने 12 में से 6 खिताब अपने नाम किए।

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हार गई थी, जिसके बाद उनका खिताब जीतने का सपना टूट गया था। वहीं गुजरात टाइटंस फाइनल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से हार गई। बेंगलुरु को चैंपियन बनने का खिताब मिला, जबकि पंजाब किंग्स को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया, जिन्होंने पूरे सीजन बेहतरीन खेल भावना का उदाहरण पेश किया। इस दौरान ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मोहम्मद सिराज को मिला, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकीं।

वहीं साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा चौके लगाए और उन्हें मोस्ट फॉर्स ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला। मनीष पांडे को सीजन का सबसे शानदार कैच पकड़ने के लिए बेस्ट कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया गया, जबकि कागिसो रबाडा के नाम पर्पल कैप रही। खिताबी मुकाबले के बाद विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जबकि वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

IPL 2026 अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

खिलाड़ी/टीमअवॉर्डउपलब्धि / वजह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुChampionsआईपीएल 2026 का खिताब जीतने पर
वैभव सूर्यवंशीOrange Capसीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने पर
कगिसो रबाडाPurple Capसीजन में सबसे ज्यादा 29 विकेट लेने पर
वैभव सूर्यवंशीMost Valuable Player (MVP)पूरे सीजन में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने पर
वैभव सूर्यवंशीEmerging Player of the Seasonयुवा खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रदर्शन के लिए
वैभव सूर्यवंशीSuper Striker of the Seasonसीजन में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर
वैभव सूर्यवंशीSuper Sixes of the Seasonसीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने पर
वैभव सूर्यवंशीFantasy Player of the Seasonफैंटेसी पॉइंट्स टेबल में टॉप प्रदर्शन के लिए
मनीष पांडेBest Catch of the Seasonसीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच पकड़ने पर
मोहम्मद सिराजGreen Dot Balls of the Seasonसबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने पर
साई सुदर्शनMost Fours of the Seasonसीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने पर
पंजाब किंग्सFairplay Awardपूरे सीजन में बेहतरीन खेल भावना दिखाने पर
Also Read
View All