क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में शानदार प्रदर्शन का इनाम, टीम इंडिया में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

Varun Chakaravarthy: वरुण चक्रवर्ती ने लिस्ट-ए क्रिकेट में अब तक 23 मैच खेले हैं, जिसमें 14.13 और 4.28 की इकॉनमी से कुल 59 विकेट चटकाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2025, 6:27 PM IST
Team India

Varun Chakaravarthy: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कुल 14 विकेट चटकाने के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ सीरीज भी चुना गया था। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से जोड़ा गया हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से मंगलवार शाम को इस संबंध में जानकारी दी गई।

भारतीय टीम संग किया अभ्यास

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहले ही भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया था, जिसमें वरुण चक्रवर्ती का नाम नहीं था। लेकिन अब उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने नागपुर में टीम के साथ अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया। वरुण चक्रवर्ती ने अब तक वनडे में भारतीय टीम की ओर से पदार्पण नहीं किया है। उन्हें इस प्रारूप के लिए पहली बार भारतीय स्क्वाड में जगह दी गई है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में उनके शामिल किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन

वरुण चक्रवर्ती ने लिस्ट-ए क्रिकेट में अब तक 23 मैच खेले हैं, जिसमें 14.13 और 4.28 की इकॉनमी से कुल 59 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने तमिलनाडु की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के 6 मैचों में 12.16 की औसत और 4.36 की इकॉनमी से कुल 18 विकेट चटकाए थे और टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर में 6 फरवरी, दूसरा 9 फरवरी को कटक, तीसरा 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Updated on:
4 Feb 2025, 6:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AUS vs ENG 1st ODI: महली बियर्डमैन की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

NZ vs IND: मैट हेनरी ने जड़ा विकेटों का छक्‍का, भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट के इतिहास में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित-विराट और श्रेयस को आउट कर बरपाया कहर, टीम इंडिया के नाम जुड़ा ODI इतिहास का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

Aus vs Eng: ऑस्ट्रेलिया ने घर में रचा इतिहास, 55 साल की ODI हिस्‍ट्री में इंग्लैंड ताश के पत्तों की तरह 5वें सबसे कम स्कोर पर ढेर

NZ vs IND: विल यंग ने शतक और टिम सीफर्ट ने जड़ा अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 334 रन का लक्ष्य