Ranji trophy 2024-25: दिन का खेल समाप्त होने के समय विदर्भ ने पांच विकेट पर 308 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं। यश राठौड़ नाबाद 47 रन और कप्तान अक्षय वड़कर नाबाद 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Vidarbha vs Mumbai, Semi Final 2 day 1 highlights: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। नागपुर के विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। विदर्भा ने दानिश मालेवर और ध्रुव शौरी के जूझारू अर्धशतकों की मदद से पहली पारी में पांच विकेट पर 308 रन बना लिए हैं।
विदर्भ ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की शुरुआत खराब रही और उसने 39 के स्कोर पर अथर्व तायडे मात्र चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ध्रुव शौरी और पार्थ रेखड़े ने पारी को संभालने का प्रयास किया। शिवम दुबे ने पार्थ रेखड़े को 23 के स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये दानिश मालेवर ने ध्रुव शौरी का बखूबी साथ निभाया।
शम्स मुलानी ने शतक की ओर बढ़ रहे ध्रुव शौरी को रहाणो के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। ध्रुव शौरी ने 109 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 74 रनों की पारी खेली। करुण नायर 45 रन बनाकर आउट हुये। दानिश मालेवर 157 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाये।
दिन का खेल समाप्त होने के समय विदर्भ ने पांच विकेट पर 308 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं। यश राठौड़ नाबाद 47 रन और कप्तान अक्षय वड़कर नाबाद 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। मुंबई के लिए शिवम दुबे और शम्स मुलानी ने दो-दो विकेट लिये। रॉयस्टन डायस ने एक बल्लेबाज को आउट किया।