क्रिकेट

vijay hazare trophy : शिखर धवन का शतक, दिल्ली ने महाराष्ट्र को हराया

-शिखर धवन ने खेली 153 रनों की पारी। दिल्ली ने महाराष्ट्र को हराया।-दिल्ली की 4 मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और वह 12 अंकों के साथ ग्रुप-डी में दूसरे नंबर पर है।-महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 328 रनों का स्कोर बनाया।  
less than 1 minute read
Feb 27, 2021
shikhar_dawan-1.jpg

जयपुर। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (153) के शानदार शतकीय पारी के दम पर दिल्ली ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड-4 एलीट ग्रुप-डी मैच में महाराष्ट्र को तीन विकेट से हरा दिया। दिल्ली की 4 मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और वह 12 अंकों के साथ ग्रुप-डी में दूसरे नंबर पर है।

महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 328 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए केदार जाधव ने 86, अजीम काजी ने 91, यश नाहर ने 45, विशांत मोरे ने 24 और राहुल त्रिपाठी ने 23 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से ललित यादव ने तीन विकेट, कप्तान सांगवान ने दो और कुलवंत खेजरोलिया तथा सिमरजीत सिंह ने एक-एक विकेट लिए।

दिल्ली ने महाराष्ट्र से मिले 329 रनों के लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। शिखर ने 118 गेंदों पर 21 चौके और एक छक्के के सहारे 153 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

उनके अलावा ध्रुव शौरी ने 75 गेंदों पर सात चौकों की बदौलत 61 रनों का योगदान दिया। वहीं, क्षितिज शर्मा ने 36, नीतीश राणा ने 27 और ललित यादव ने नाबाद 18 रन बनाए। महाराष्ट्र की ओर से सत्यजीत बाचव ने तीन और काजी, मुकेश चौधरी तथा प्रदीप ने एक-एक विकेट लिए।

Published on:
27 Feb 2021 08:14 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान