Vinod Kambli financial condition: कांबली की स्थिति इतनी खराब है कि वे पैसे कमाने के लिए क्रिकेट से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए तैयार हैं। विनोद कांबली ने अखबार मिड-डे को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि इस वक्त वो बेरोजगार हैं और उनका परिवार बीसीसीआई की पेंशन से चल रहा है।
Vinod kambli: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। कांबली आज पैसे -पैसे को मोहताज हैं और अपनी पेंशन से परिवार का पेट पाल रहे हैं। लेकिन एक समय था जब कांबली और सचिन के नाम का सिक्का चलता था। कांबली सबसे टैलेंटेड बल्लेबाजों में से एक थे। 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ कांबली ने 21 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। वे इतनी कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे सबसे बल्लेबाज थे। करीब तीन दशक बाद भी उनका रिकॉर्ड बरकरार है।
इतना ही नहीं कांबली के नाम क्रिकेट के ढीरोन रिकॉर्ड दर्ज़ हैं। कांबली ने एक बार बताया था कि रणजी मैच से एक रात पहले उन्होंने जमकर दारू पी थी और अगले दिन शतक जड़ दिया था। उन्होंने यह किस्सा बताते हुए कहा, “मैंने रात को करीब 10 पैग पी लिए थे और बहुत नशे में था। हमारे कोच बलविंदर सिंह संधू चिंतित थे कि क्या मैं समय पर जागूंगा। मैंने जागा और शतक भी जड़ा।” वह स्कूल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के साथ रिकॉर्ड साझेदारी करके पहली बार सुर्खियों में आए थे।
शराब छोड़ने की बात को लेकर कांबली ने कहा, 'ऐसे नियम और कानून हैं, जिनका पालन सभी को करना होता है। अगर ऐसे कोई नियम हैं, जो आपको कुछ चीजें करने की अनुमति नहीं देते हैं, तो सभी को उनका पालन करना चाहिए। अगर ऐसा करने को कहा गया तो मैं पीना तुरंत बंद कर दूंगा कोई बात नहीं! कौन ऐसा नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि वह सोशल ड्रिंकर हैं।'
बता दें कांबली की स्थिति इतनी खराब है कि वे पैसे कमाने के लिए क्रिकेट से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए तैयार हैं। विनोद कांबली ने अखबार मिड-डे को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि इस वक्त वो बेरोजगार हैं और उनका परिवार बीसीसीआई की पेंशन से चल रहा है। कांबली ने कहा, 'उनकी पेंशन 30 हजार रुपये महीना है और इसी से वो परिवार का पेट पाल रहे हैं। कांबली नें कहा, 'मेरी आय का स्रोत सिर्फ पेंशन ही है और मैं इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का आभारी हूं।'
विनोद कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे, 17 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम 3561 इंटरनेशनल रन हैं। इस दौरान उन्होंने चार टेस्ट शतक और 2 वनडे शतक लगाए हैं।