16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mohsin Naqvi IPL Final: भारत आएंगे मोहसिन नकवी, अहमदाबाद में देखेंगे IPL का फ़ाइनल! पाकिस्तानी PM से मांगी परमिशन

मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल देखने का निमंत्रण मिला है। हालांकि, बीसीसीआई या आईपीएल की ओर से इस निमंत्रण को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 16, 2026

PCB Chairman Mohsin Naqvi

पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी (Photo Credit - IANS)

Mohsin Naqvi to come to India for IPL Final, ICC Meeting: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी इस महीने के अंत में भारत आ सकते हैं। वे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अहमदाबाद में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फाइनल का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

अहमदाबाद में आयोजित होगी आईसीसी की मीटिंग

दरअसल, आईसीसी 21 मई को एक वर्चुअल बैठक करने जा रही है, जिसके बाद 30-31 मई को अहमदाबाद में आमने-सामने की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक आईपीएल फाइनल वाले वीकेंड के दौरान होनी है। ये मीटिंग्स आईसीसी की नियमित तिमाही बैठकें हैं। बैठक को मूल रूप से मार्च-अप्रैल में कतर के दोहा में आयोजित किया जाना था, लेकिन पश्चिम एशिया में उठे संकट के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह बैठक भारत में हो रही है।

पाकिस्तानी मीडिया का दावा नकवी को IPL का निमंत्रण मिला

पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट ‘जियो’ ने दावा किया है कि मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल देखने का निमंत्रण मिला है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या आईपीएल की ओर से इस निमंत्रण को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नकवी ने इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अनुमति मांगी है।

WTC में हो सकता है बदलाव

बैठक में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के भविष्य पर भी अहम चर्चा होने की संभावना है। पिछले साल आईसीसी ने डबल्यूटीसी के भविष्य को लेकर नई सिफारिशें देने के लिए एक वर्किंग ग्रुप गठित किया था, जिसकी कमान न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रोजर ट्वोज के पास थी। वर्तमान में डबल्यूटीसी का चौथा चक्र चल रहा है।

इन तीन देशों की होगी WTC में एंट्री!

सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी अगले चक्र (2027-29) के लिए मौजूदा संरचना को लगभग बरकरार रखने की तैयारी कर रही है। हालांकि, एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया है कि टूर्नामेंट को अब 12 टीमों का बना दिया जाए। इसका मतलब है कि बचे हुए तीन पूर्ण सदस्य देश जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान को भी डबल्यूटीसी में शामिल कर लिया जाए।