
LSG के कप्तान ऋषभ पंत (फोटो- IANS)
Rishabh Pant Statement After Winning Against CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी है। शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर अपने होम ग्राउंड के सफर का अंत एक धमाकेदार जीत के साथ किया। लखनऊ की इस जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका दिया है।
मैच जीतने के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बेहद खुश और संतुष्ट नजर आए। उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए कहा, 'जीत दर्ज करना हमेशा अच्छा लगता है। भले ही हमारा सीजन जैसा भी खत्म हो रहा हो, लेकिन हमारे पास मैदान पर उतरकर खेलने की एक बड़ी वजह थी। हम इस तरह का खेल दिखाने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। चार तेज गेंदबाजों की रणनीति हमारे लिए काम कर रही है। हमारे पास जो टीम है, मैं फिर से कहूंगा कि वह वाकई कमाल की है। बस एक ही चीज जो हमें नुकसान पहुंचा सकती है, वह है किसी परिस्थिति में बहुत ज्यादा सोच-विचार करना।'
इस मैच में जब पंत अपनी रेगुलर बैटिंग पोजीशन (नंबर 4) पर बल्लेबाजी करने नहीं आए। मैच के बाद उन्होंने खुद इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। पंत ने कहा, 'मैं आज बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह तैयार था। लेकिन दिमाग में यह आइडिया आया कि क्यों न उन खिलाड़ियों को आजमाया जाए जो ज्यादा नहीं खेल पाए हैं। मैं खुद क्रीज पर जाना चाहता था, लेकिन कभी-कभी आपको कुछ फैसलों का सम्मान करना पड़ता है।'
इस करारी हार के बाद CSK अब प्लेऑफ की रेस में भारी दबाव में आ गई है। अब उन्हें न सिर्फ अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद माना कि उनके गेंदबाजों का दिन खराब था और वे लखनऊ के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने अपनी प्लानिंग को सही से लागू नहीं कर पाए। हालांकि, इस झटके के बावजूद गायकवाड़ ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, 'प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं, समीकरण बहुत सिंपल हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, बस हमें अपना अगला मैच बेहतर करना है और चीजों को अपने पक्ष में मोड़ना है।'
Published on:
16 May 2026 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
