16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पेपर-नोट पर बैन लगाओ’, दिग्गज क्रिकेटरों ने आकाश सिंह के वायरल चिट सेलिब्रेशन को बताया बकवास

Akash Singh Viral Celebration: भारत के पूर्व बल्‍लेबाज अंबाती रायडू और साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन ने आकाश सिंह के वायरल पेपर नोट सेलिब्रेशन पर सवाल उठाए हैं और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 16, 2026

Akash Singh Viral Celebration

सीएसके के खिलाफ विकेट लेने के बाद पेपर नोट सेलिब्रेशन करते आकाश सिंह। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीनशॉट)

Akash Singh Viral Celebration: आकाश सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शुक्रवार को शानदार आईपीएल डेब्‍यू किया। उन्‍होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 26 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए और इकाना स्टेडियम में अनोखे अंजाद में पेपर नोट सेलिब्रेशन किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। आकाश ने पावरप्ले में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और ओपनर संजू सैमसन को आउट किया और फिर एक मुड़ा हुआ कागज निकालकर जश्न मनाया, जिस पर एक मैसेज लिखा था। इस सेलिब्रेशन ने जहां सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरीं हैं तो पूर्व बल्‍लेबाज अंबाती रायडू और पूर्व पेसर डेल स्‍टेन को यह कतई पसंद नहीं आया। इन दोनों पेपर नोट सेलिब्रेशन पर बैन लगाने की मांग की है।

'अक्की आग उगल रहे हैं'

अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे आकाश सिंह ने पहले से ही अपने हाथ से लिखी एक चिट जेब में रखी हुई थी। पेपर नोट सेलिब्रेशन के दौरान उन्‍होंने चिट को निकाला और उसे भीड़ और कैमरों की तरफ दिखाया। जिस पर मैसेज में लिखा था कि 'अक्की आग उगल रहे हैं - आकाश को पता है कि T20 गेम में विकेट कैसे लेने हैं।' यह सेलिब्रेशन जल्द ही मैच के सबसे बड़े टॉकिंग पॉइंट्स में से एक बन गया। ऐसा उन्‍होंने दो बार किया।

रायडू ने सेलिब्रेशन को ‘बकवास’ बताया

अंबाती रायडू ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर टाइम शो में पेपर नोट सेलिब्रेशन बुराई करने के बजाय मजाकिया अंदाज में कटाक्ष किया और मजाक में कहा कि इस तरह के चिट को मैदान पर अलाउड नहीं किया जाना चाहिए। रायडू ने कहा कि मुझे लगता है कि यह उनका दिखावा है। हो सकता है कि यह बहुत से लोगों को पसंद न आए, लेकिन यह थोड़ा मजेदार और थोड़ा बकवास है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह के चिट्स पर बैन लगा देना चाहिए। यह बिल्कुल बकवास है। मेरा मतलब है, मुझे नहीं लगता कि आपको एग्जाम हॉल में चिट्स लाने चाहिए।

पेपर्स को दूर रखने का समय आ गया है- डेल स्टेन

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन ने एक्‍स पर कमेंट किया। स्टेन ने सीधे तौर पर आकाश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका पोस्ट एलएसजी के तेज गेंदबाज के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वायरल सेलिब्रेशन के बाद आया। स्टेन ने एक्‍स पर लिखा कि पेपर्स को दूर रखने का समय आ गया है। यह अब ट्रेंड नहीं कर रहा है। सच कहूं तो, कभी था ही नहीं।