16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL ग्राउंड पर विराट के पर्सनल मूमेंट में कूदा रोबो-डॉग चंपक, नाराज़ कोहली ने कैमरे हटाने पर दिया बड़ा बयान

Virat Kohli on Camera following: आईपीएल 2026 के बीच में LSG के खिलाफ मैच के बाद RCB पॉडकास्ट पर विराट कोहली ने सोशल मीडिया कैमरों और रोबो-डॉग चम्पक से अपनी प्राइवेसी में हो रही दखलअंदाजी पर तीखा गुस्सा जाहिर किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 16, 2026

Virat Kohli RCB Podcast , Virat Kohli Robo Dog Champak , Virat Kohli Kane Williamson IPL 2026

मैदान पर रोबो डॉग चंपक को इग्नोर करते विराट कोहली (Photo - Screengrab)

Virat Kohli on Camera following, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों की सोशल मीडिया टीमों पर खिलाड़ियों की प्राइवेसी खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। कोहली ने कहा कि वायरल मोमेंट्स बनाने के लिए हर वक्त खिलाड़ियों की पर्सनल बातचीत और ट्रेनिंग सेशंस को रिकॉर्ड करना अब हद से ज्यादा हो चुका है।

'6 कैमरे हर वक्त पीछा करते हैं...'

RCB पॉडकास्ट पर खुलकर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा, 'जब आप प्रैक्टिस पर जाते हैं, तो 6 कैमरे आपके पीछे चल रहे होते हैं। यह बिल्कुल भी सहज नहीं है। खिलाड़ी को शांति से अपने खेल पर काम करने की आजादी मिलनी चाहिए। अगर हर चीज को सिर्फ फिल्म करने और उस पर बहस करने का मौका बना दिया जाएगा, तो खिलाड़ी स्वाभाविक नहीं रह पाएगा। मुझे मैच के प्रदर्शन पर जज करें, नेट्स की तैयारी पर नहीं।'

जब सीरियस बातचीत के बीच आया चम्पक

सोशल मीडिया की इस अति से परेशान कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सलाहकार केन विलियमसन के साथ का एक वाकया शेयर किया। कोहली ने बताया, 'मैं अपने दोस्त केन से किसी बेहद गंभीर मुद्दे पर बात कर रहा था, तभी एक रोबोट डॉग चम्पक आकर मेरी तरफ हाथ हिलाने लगा। मैंने उसे कंट्रोल करने वाले आदमी से साफ कहा कि प्लीज इसे यहां से ले जाओ और मुझे शांति से बात करने दो। मैं अब अपने दोस्त से बिना किसी सोशल मीडिया मोमेंट बने नॉर्मल बात भी नहीं कर सकता।'

क्रिकेट और विज्ञापनों से बनाई दूरी

कोहली अब सिर्फ आईपीएल और वनडे फॉर्मेट खेलते हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने लाइफ में कई बदलाव किए हैं। कोहली ने कहा, 'बेशक मैं अब बहुत कम खेल रहा हूं और यह हमेशा से मेरा प्लान था। मैं हमेशा से महसूस करता था कि मैं उस मोड़ तक खेलना चाहता हूं जहां मैं पूरी तरह से खत्म हो जाऊं जैसे मेरे पास देने के लिए कुछ और न बचे और फिर मैं चीजों को बहुत आसान बनाना चाहता हूं, मैं सिर्फ क्रिकेट, क्रिकेट, क्रिकेट के बजाय जिंदगी पर ध्यान देना चाहता हूं। यह उन फैसलों में भी आता है जो मैं मैदान से बाहर एक्टिव होकर ले रहा हूं। मैंने कमर्शियल तौर पर काम करने वाले दिनों की संख्या में भारी कटौती की है। मेरा ध्यान अब बिजनेस साइड पर ज्यादा है।'