क्रिकेट

ईश्वरन के चयन को लेकर कोहली और चेतन शर्मा आमने-सामने, जानिए क्या हैं पूरा मामला

टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नेशनल सलेक्शन कमिटी के बीच खिलाड़ियों के चयन को लेकर मामले में तूल पकड़ा।
2 min read
Jul 08, 2021
virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इस बीच खबरें आ रही है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सिलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के बीच ठन गई है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले इस तरह का विवाद कई सवाल खड़े कर रहा है।

खिलाड़ियों के चयन को लेकर हुआ विवाद
टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ है। दरअसल, विराट कोहली चाहते हैं कि शुभमन गिल की जगह पृथ्वी शॉ या देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड बतौर ओपनर भेजा जाए। लेकिन चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सलेक्शन कमिटी इस बात पर सहमत नहीं हो रही है।

कोहली और चेतन शर्मा एक-दूसरे के आमने-सामने
विवाद ने उस समय तूल पकड़ा जब चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नेशनल सलेक्शन कमिटी ने पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड भेजने से साफ मना कर दिया। सलेक्शन कमिटी का मानना है कि भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पहले ही बहुत काबिल खिलाड़ी मौजूद हैं।

कोहली को अभिमन्यु ईश्वरन पर भरोसा नहीं
चेतन शर्मा की अगुवाई सलेक्शन कमिटी का मानना है कि टीम इंडिया के पास पहले से बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ओपनर के लिए बढ़िया विकल्प मौजूद है। लेकिन विराट कोहली की टीम इंडिया को ईश्वरन पर भरोसा नहीं है।

पसंद का खिलाड़ी नहीं मिलने पर बढ़ा विवाद
जैसे ही चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सलेक्शन कमिटी ने पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को भेजने से इनकार किया है तो यह मामला गर्म हो गया। दरअसल, विराट कोहली अपनी पसंद का खिलाड़ी ना मिलने के चलते नाराज हैं। इस मामले में चयनकर्ताओं और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बीच तनातनी चल रही है।

Published on:
08 Jul 2021 06:01 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान