क्रिकेट

टीम इंडिया के दो चहेते खिलाड़ी हैं प्रियंका चोपड़ा की पसंद, कहा- मैं पर्सनली जानती हूं

प्रियंका चोपड़ा ने विराट और रोहित को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया है।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई पिंक का प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच वो स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में पहुंची, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के नाम बताए। प्रियंका ने अपने फेवरेट क्रिकेटरों में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया।

विराट और रोहित हैं टीम इंडिया के दो अनमोल रत्न- प्रियंका

इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो विराट कोहली और रोहित शर्मा को पर्सनली भी जानती हैं। इन दोनों क्रिकेटरों की तारीफ करते हुए प्रियंका ने कहा कि विराट और रोहित टीम इंडिया के दो अनमोल रत्न हैं।

प्रियंका की शादी में रखा गया था क्रिकेट मैच का आयोजन

आपको बता दें कि विराट और रोहित दोनों ही टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज हैं और इन दोनों ही खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है। प्रियंका चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में ये भी बताया कि निक जोनस से उनकी शादी में उनके माता-पिता ने कैसे एक क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया था। इसमें टीमों का नाम टीम ब्राइड और टीम ग्रूम रखा गया था। इस मैच को अंततः टीम ब्राइड ने जीता।

Updated on:
04 Oct 2019 10:09 am
Published on:
04 Oct 2019 10:08 am
Also Read
View All