क्रिकेट

विराट कोहली ने 80वें अर्धशतक के साथ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

Virat Kohli 15000 ODI runs: विराट कोहली ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 59 रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए। सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Sep 27, 2026
Virat Kohli 15000 ODI runs
विराट कोहली (Photo - IANS)

Virat Kohli completed 15000 ODI runs:भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्‍ड इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 296 रनों का लक्ष्‍य रखा है। इस मैच में भारत के स्‍टार ओपनर रोहित शर्मा जहां अपने अर्धशतक से चूक गए, तो वहीं रन मशीन विराट कोहली ने अर्धशतक के साथ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। कोहली ने पहले 40 गेंदों पर अर्धशतक बनाते हुए अपने 80 अर्धशतक पूरे किए। इसके बाद 59 रन बनाते ही उन्‍होंने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 15 हजार रन पूरे कर लिए। भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बाद वह इस बड़े माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली!

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 57 रन पर खेल रहे विराट कोहली को 15 हजार वनडे रन पूरे करने के लिए 2 रन की दरकार थी। कोहली ने चौके साथ 15002 वनडे रन पूरे किए। इसके बाद भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल कोहली के पास पहुंचे और इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने पर गले मिलकर बधाई दी। बता दें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम 18,426 रन दर्ज है। शायद कोहली अब इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे, क्‍योंकि वह 2027 के वर्ल्‍ड कप के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्‍यास लेने की बात कह चुके हैं।

ODI करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1सचिन तेंदुलकर (भारत)46345218,426200*44.8349962,016195
2विराट कोहली (भारत)315*30315,002*18358.7954801,392173
3कुमार संगकारा (श्रीलंका)40438014,23416941.9825931,38588
4रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)37536513,70416442.0330821,231162
5सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)44543313,43018932.3628681,500270
6महेला जयवर्धने (श्रीलंका)44841812,65014433.3719771,11976
7रोहित शर्मा (भारत)289*28111,92726448.8834621,128372
8इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान)37835011,739137*39.521083971144
9जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)32831411,57913944.361786911137
10सौरव गांगुली (भारत)31130011,36318341.0222721,122190
Updated on:
27 Sept 2026 09:49 pm
Published on:
27 Sept 2026 08:27 pm