क्रिकेट

विराट कोहली ने फार्म हाउस के लिए अलीबाग में जगह खरीदी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा एक लग्जरी फार्म हाउस मुंबई में बनवाने जा रहे हैं जिसके लिए विराट कोहली ने जमीन भी खरीदी है आइए आपको उसके बारे में जानकारी देते हुए
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2022, 5:12 PM IST
Virat Kohli and Ms Dhoni
Virat Kohli and Ms Dhoni

विराट कोहली ने मुंबई के अलीबाग में एक लग्जरी फार्म हाउस बनवाने के लिए जमीन खरीदी है। मीडिया खबरों के अनुसार विराट कोहली ने यह जमीन गणेश चतुर्थी से 1 दिन पहले लगभग 19 करोड रुपए में खरीदी है और साथ ही जगह कुल 8 एकड़ की बताई जा रही है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने यह जगह फाइनल की थी। और अब गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले ही विराट कोहली ने फार्म हाउस के लिए यह जगह खरीद ली है

रोहित शास्त्री के पड़ोसी बनेंगे कोहली

विराट कोहली के अलीबाग में यह जमीन खरीदने के बाद वह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर रहे रवि शास्त्री के पड़ोसी बन जाएंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों के फार्म हाउस पहले से ही अलीबाग में मौजूद हैं। इस जमीन के सौदे के लिए विराट कोहली बिजी शेड्यूल के कारण नहीं आ सके क्योंकि वह इस समय एशिया कप में टीम इंडिया की तरफ से खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: विराट कोहली की फॉर्म पर सवाल उठाने वाले कपिल देव के बदले सुर

विराट कोहली की जगह उनके छोटे भाई विकास कोहली ने यह डील फाइनल की और मुंबई की अलीबाग तहसील में एक करोड़ 15 लाख की स्टांप ड्यूटी भरकर यह जमीन विराट कोहली के नाम करवा ली है। बता दें कि यह डील समीरा हैबिटेट नाम की रियल स्टेट कंपनी ने करवाई है। इस डील के बाद जल्द ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रोहित शर्मा और रवि शास्त्री के पड़ोसी बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: दुबई के इस लग्जरी होटल में रुकी है टीम इंडिया, देखें कितना है किराया

बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का अलीबाग के सारल इलाके में फार्म हाउस तैयार हो रहा है जो 3 एकड़ में बन रहा है। इसके अलावा भी कुछ दिनों पहले ही विराट कोहली ने गायक किशोर कुमार का जुहू वाले बंगले को लीज पर लिया था जिसमें वह अपना one8commune रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। हाल में विराट कोहली अपने खोई हुई फॉर्म हासिल करते हुए नजर आ रहे हैं।

Updated on:
2 Sep 2022, 5:12 PM IST
Published on: