क्रिकेट

Virat Kohli Viral Video: दिल्ली के मूड में न BJP न AAP! फैंस को चाहिए विराट कोहली जैसा नेता

Virat Kohli Viral Video: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर हैं, जिन्हें देखने के लिए मैदान पर हजारों की संख्या में फैंस का सैलाब अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचा।

2 min read

Virat Kohli Viral Video: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सालों बाद घरेलू क्रिकेट में नजर आ रहे हैं। इसको लेकर फैंस के बीच अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। घरेलू मैचों में अक्सर जो स्टेडियम फैंस का इंतजार करते हैं आज उसी स्टेडियम में विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस का सैलाब उमड़ा हुआ है। फैंस स्टेडियम में तरह तरह के बैनर लेकर पहुंचे हैं और विराट कोहली को लेकर नारे लगा रहे हैं। इस दौरान स्टेडियम के बाहर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें फैंस अपने अगले नेता को लेकर नारे लगा रहे हैं।

दिल्ली को चाहिए विराट जैसा नेता!

दिल्ली के स्टेडियम के बाहर सुबह से फैंस की भीड़ लगी थी, जो अंदर प्रवेश करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मैच शुरु होने से पहले हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम की गेट पर खड़े थे। इस दौरान वे तरह तरह के नारे लगा रहे थे। इससे पहले मेट्रो स्टेशन पर भी दर्शकों ने विराट कोहली को लेकर नारे लगाए। मेट्रो स्टेशन के भीतर ही फैंस ने RCB…RCB… के नारे लगाए। जब वे गेट पर मौजूद थे तो उन्होंने 'हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो' के नारे लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रेलवे की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। दिल्ली की कप्तानी आयूष बदोनी कर रहे हैं। कोहली के अलावा दिल्ली की टीम में नवदीप सैनी भी शामिल हैं। दिल्ली और रेलवे की टीमें ग्रुप D में शामिल हैं, जिसमें तमिलनाडू 6 में से 3 मैच जीतकर टॉप पर है तो दिल्ली को अब तक सिर्फ एक जीत मिली है और वे रेलवे और झारखंड के बाद छठे स्थान पर हैं। ग्रुप में आखिरी स्थान पर असम है, जिसने 4 मैच गंवा दिए हैं।

Updated on:
30 Jan 2025 04:13 pm
Published on:
30 Jan 2025 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर