क्रिकेट

अपने हमशक्ल को सड़क पर जूते बेचता देख भड़के कोहली, दिया ये रिएक्शन

कोहली ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका एक हमशक्ल मुंबई की सड़कों पर प्यूमा के जूते और कपड़े बेच रहा है। कोहली ने पूमा इंडिया से इसकी शिकायत की है और इस मामले में करवाई करने की मांग भी की है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2022, 10:21 AM IST
vk.png

कोहली ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका एक हमशक्ल मुंबई की सड़कों पर प्यूमा के जूते और कपड़े बेच रहा है। कोहली ने पूमा इंडिया से इसकी शिकायत की है और इस मामले में करवाई करने की मांग भी की है।

दरअसल कोहली द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके जैसा दिखें वाला एक शख्स मुंबई की सड़कों पर जूते और कपड़े बेच रहा है। ये शख्स प्यूमा ब्रांड के जूते और कपड़े बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। उस शख्स का चेहरा विराट कोहली से मिलता जुलता है और उसने भारतीय टीम से मिलती जुलती जर्सी पहन रखी है। कुछ लोग उस शख्स के साथ सेल्फी लेते भी दिखाई दिए। कोहली ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हे प्यूमा इंडिया। कोई शख्स मेरी नकल कर रहा है और लिंकिंग रोड पर प्यूमा के प्रोडक्ट्स बेच रहा है। क्या आप इसे अपनो नोटिस में ले सकते हैं।'


ये सब कंपनी की ओर से किए गए पेड प्रोमोशन का हिस्सा था। जर्मन स्पोर्ट्स ब्रांड ने ब्लैक फ्राइडे के लिए एक प्रचार स्टंट करवाया था। प्यूमा ने अपने सभी ब्रांड एंबेसडर्स विराट कोहली, करीना कपूर, सुनील छेत्री और युवराज सिंह के हमशक्ल को दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम के स्टोर्स पर रखा हुआ था। उसके बाद विराट के हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे। विराट काफी लंबे वक्त के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेला था।

Updated on:
26 Nov 2022, 10:21 AM IST
Published on: