क्रिकेट

UK में सालों बाद अंडर-15 टीम के साथी से मिले विराट कोहली, मिलते ही दोस्त बोला ‘चिरू’, बताई इसके पीछे की वजह

विराट कोहली के दोस्त रवि तेजा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे पूर्व भारतीय कप्‍तान के साथ खड़े हैं। रवि ने फोटो शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा है और बताया कि वे कैसे अंडर 15 के दिनों में चिरंजीवी के गाने पर डांस करते थे।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2022, 12:15 PM IST
virat_k.png
विराट के एक पुराने दोस्त रवि तेजा

Virat Kohli met under 15 friend: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे है। आईपीएल से लेकर अबतक उनके बल्ले से एक भी बार कोई बड़ी पारी नहीं आई है। इसी बीच विराट के एक पुराने दोस्त और अंडर-15 के दिनों में उनके रूममेट रवि तेजा ने मंगलवार को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ब्रिटेन में वे विराट कोहली से मिले थे। तेजा ने इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वे विराट के साथ खड़े हुए हैं।

रवि ने तस्वीर शेयर करते हुए अपने बचपन के दिनों को याद किया और विराट से जुड़ा एक खुलासा भी किया है। रवि तेजा ने लिखा, 'आईपीएल के 6 साल बाद उनसे मुलाकात हुई और मिलते ही बोले- चिरू कैसे है तू? हम अंडर -15 के दिनों में रूममेट थे। तब मैं टीवी पर चिरंजीवी के गाने देखता था और वह उन पर डांस करता था। तब से हम दोनों एक दूसरे को चिरू बुलाते हैं। तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा चिरू।'

यह भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से रद्द की सीरीज, इस वजह से अब नहीं खेल पाएगी वर्ल्ड कप

रवि तेजा ने आगे लिखा, 'इतनी प्‍यारी यादें और इतने साल बाद भी हर चीज वैसे ही लगी और कुछ नहीं बदला। तुमको देखकर अच्‍छा लगा चिरू और उम्‍मीद है कि जल्‍द ही तुमसे दोबारा मुलाकात होगी।' रवि मेघालय डोमेस्टिक सर्किट के लिए रणजी खेलते हैं। आखिरी बार जब वे मैदान पर उतरे थे तो उन्होंने गुजरात के खिलाफ 133 रनों की शतकीय पारी खेली थी।


बता दें व्रात इन दिनों भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। चोट के चलते विराट वनडे सीरीज का पहला मैच नहीं खेले थे। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने इंग्लैंड को इस मैच में 10 विकेट से हरा सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Updated on:
13 Jul 2022, 12:15 PM IST
Published on: