31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से रद्द की सीरीज, इस वजह से अब नहीं खेल पाएगी वर्ल्ड कप

South Africa Cricket: अपनी नई टी 20 लीग के चलते दक्षिण अफ्रीका ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने से माना कर दिया है और इस सीरीज के सुपर लीग अंक उन्हें दे दिये हैं। ऐसा करने से दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है और आने वाले वनडे वर्ल्ड कप के डायरेक्ट क्वालिफिकेशन से बाहर हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 13 Jul 2022, 10:20 AM IST

sa_vs_aus.png

South Africa vs Australia: दक्षिण अफ्रीका ने जनवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने यह सीरीज खेलने से मना कर दिया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में वॉक ओवर दे दिया जाएगा और दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हारा माना जाएगा। इतना ही नहीं इस सीरीज में मिलने वाले सुपर लीग अंक भी ऑस्ट्रेलिया को दिये जाएंगे। ऐसा करने से दक्षिण अफ्रीका अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के डायरेक्ट क्वालिफिकेशन से बाहर हो सकता है।

दक्षिण अफ्रीका ने पीछे 13 मैचों में सिर्फ चार जीते हैं और वनडे सुपर लीग में वह 11वे नंबर पर है। जनवरी में शुरू होने वाली अपनी नई टी 20 लीग की घोषणा के बाद, पिछले महीने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से सीरीज को पोस्टपॉन करने की बात कही थी।

ये सीरीज तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद खेली जानी थी। लेकिन टाइट शेड्यूल के चलते ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद अफ्रीका ने अपना नाम वापस ले लिया है और सीरीज खेलने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले 3 भारतीय तेज गेंदबाज


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया है, "यह देखते हुए कि ये मैच मई में क्वालीफिकेशन कट-ऑफ की तारीख से पहले नहीं खेले जाएंगे, ऐसे में सीएसए ने सहमति व्यक्त की है कि आईसीसी की मंजूरी लेते हुए ऑस्ट्रेलिया को वनडे सुपर लीग अंक दिये जाएंगे।"

इस सीरीज के नहीं खेले जाने से ऑस्ट्रेलिया को दो फायदे हुए हैं। एक उन्हें सुपर लीग के अंक मिल गए और दूसरा अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बिग बैश लीग (BBL) के लिए उपलब्ध रहेंगे।

हालांकि लीग के पहले फेज में टेस्ट खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे। लेकिन एरोन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा जैसे खिलाड़ी लीग खेलते दिखेंगे।